Thursday 25th of June 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:शारदा नदी में डूबे युवकों की तलाश जारी सर्च अभियान का जायजा लेने पहुंची एसपी चम्पावत

चंपावत:मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं हेतु मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन जारी, 30 जून अंतिम तिथि

चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने दूर दूर क्षेत्र से आए ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर किया समाधान।

पाटी नगर पंचायत में हुआ शपथ ग्रहण । पहले नगर पंचायत अध्यक्ष सहित वार्ड सदस्यो ने ली शपथ

लोहाघाट से लाखों का सोना लेकर फरार बंगाल के कारीगर दिल्ली में गिरफ्तार।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट:अपनी मांगों को लेकर लोह शिल्पियों ने आंदोलन की दी चेतावनी एसडीएम को दिया ज्ञापन ग्रोथ सेंटर में जड़े ताले

Laxman Singh Bisht

Fri, May 24, 2024
अपनी मांगों को लेकर लोह शिल्पियों ने आंदोलन की दी चेतावनी एसडीएम को दिया ज्ञापन ग्रोथ सेंटर में जड़े ताले लोहाघाट ग्रोथ सेंटर का मामला एक बार फिर से गरमा गया है प्रशासन के द्वारा एक बार फिर से लोहाघाट ग्रोथ सेंटर में निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने से ग्रोथ सेंटर के महिला व पुरुष लोह शिल्पी भड़क गए हैं शुक्रवार को समस्त महिला एवं पुरुष लोह शिल्पी नारायणी देवी और अमित कुमार के नेतृत्व में एसडीएम लोहाघाट रिंकू बिष्ट से मिले और ग्रोथ सेंटर में निर्माण कार्य न करवाने की मांग की साथ ही चेतावनी दी अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो आचार संहिता खत्म होते ही जिले के समस्त लोहशिल्पी एसडीएम कार्यालय परिसर में आंदोलन शुरू कर देंगे अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर से लोह शिल्पियों ने ग्रोथ सेंटर में ताले जड़ दिए हैं वही अमित कुमार व महिला लोह शिल्पियों ने एसडीएम लोहाघाट को ज्ञापन देते हुए ज्ञापन के माध्यम से कहा अनुसूचित जाति की महिलाओं और लोह उद्यमियों को आगे बढ़ाने के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा ग्रोथ सेंटर खोला गया है जिसमें प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 100 से ऊपर लोह शिल्पी परिवार कार्य कर रहे हैं जिस ग्रोथ सेंटर के ऊपर हमारा कच्चा माल( सर्कल )को सुखाया जाता है अमित कुमार ने बताया उसके ऊपर जिला प्रशासन के द्वारा अनुसूचित जाति के लोगों को दबाने के लिए जबरदस्ती रेस्टोरेंट का निर्माण कार्य कराया जा रहा है इसके विरोध में सभी अनुसूचित जाति की महिलाओं द्वारा डीएम चम्पावत के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तराखंड को ज्ञापन देने व वार्ता करने जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे जिसमें डीएम के द्वारा हमारी बात बिल्कुल नहीं सुनी गई जिससे सभी लोह शिल्पी काफी आहत हुए हैं उन्होंने बताया फिर खंड विकास अधिकारी लोहाघाट द्वारा जनप्रतिनिधियों व महिला लोह शिल्पियों के सामने यह आश्वासन दिया गया कि इसके ऊपर निर्माण कार्य की कोई जानकारी नहीं है व उसके ऊपर कोई निर्माण कार्य नहीं किया जाएगा लेकिन उनके द्वारा हमारे साथ छलावा कर दोबारा से विभागीय कर्मचारियों को भेज कर नाप जोख की जा रही है अमित कुमार ने कहा जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती है तब तक सभी लोह शिल्पी ग्रोथ सेंटर को अनिश्चित काल के लिए बंद कर रहे हैं और आचार संहिता समाप्त होने के बाद एसडीएम कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी वहीं एसडीएम लोहाघाट रिंकू बिष्ट ने कहा लोह शिल्पियों के द्वारा अपनी समस्या को लेकर प्रार्थना पत्र दिया गया है जिसे वह उच्च अधिकारियों को अग्रसारित कर रही है ज्ञापन देने में कई महिला व पुरुष लोह शिल्पी मौजूद रहे

जरूरी खबरें