Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:धौन–बड़ौली सड़क का एसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण मार्ग सुचारु करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी

भिंगराड़ा:प्रशासन का सहयोग न मिलने से ग्राम प्रधान ने स्वयं के संसाधनों से शुरू कराया नैनीताल बैंक रोड का सुधारीकरण

चंपावत:अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए भारत नेपाल सीमा पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कांबिंग

हल्द्वानी मे स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर तीन युवकों की मौत। एक गंभीर।

जाली दस्तावेज बनाकर बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:बलाई में भव्य कलश यात्रा के साथ जय मां भगवती महोत्सव 2025 का हुआ शुभारंभ।

Laxman Singh Bisht

Wed, Oct 1, 2025

भव्य कलश यात्रा के साथ जय मां भगवती महोत्सव 2025 का हुआ शुभारंभ।लोहाघाट के बलाई गांव में मां भगवती मेला कमेटी के सौजन्य से आयोजित किया जा रहे जय मां भगवती महोत्सव 2025 का आज ग्राम प्रधान जीवन सिंह बिष्ट व युवक मंगल दल अध्यक्ष पंकज सिंह बिष्ट के दिशा निर्देश पर महिलाओं के द्वारा मां भगवती मंदिर से शिवनाथ बाबा मंदिर बयानधुरा मंदिर होते हुए वापस मां भगवती मंदिर तक निकाली गई भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हो गया है। कुमाऊनी परिधानों में सज धज कर मातृ शक्ति के द्वारा मां के जयकारे लगाते हुए भव्य कलश यात्रा निकाली। ग्राम प्रधान जीवन सिंह बिष्ट युवक मंगल दल के पंकज बिष्ट ने बताया 7 दिनी महोत्सव में बच्चों की विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम ,भजन मंडली ,क्रॉस कंट्री, वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी उन्होंने बताया 7 अक्टूबर को मां भगवती की भव्य रथ यात्रा,मेले व पुरस्कार वितरण के साथ महोत्सव का समापन किया जाएगा उन्होंने समस्त क्षेत्र वासियों से अधिक से अधिक संख्या में आकर महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है। महोत्सव को लेकर गांव में उत्साह का माहौल बना हुआ है। शुभारंभ अवसर पर पंडित प्रदीप पांडे, प्रियांशु बिष्ट ,प्रशांत बिष्ट के साथ-साथ गांव के समस्त युवा , बुजुर्ग व मातृशक्ति मौजूद रही।

जरूरी खबरें