Monday 9th of February 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री धामी ने की कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा

लोहाघाट:स्मृतियों से संवाद कराएगा जीआईसी लोहाघाट का पुरातन छात्र सम्मेलन-शशांक पाण्डेय

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में आपरेशन थिएटर का निर्माण कार्य शुरू।

चंपावत:अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

चंपावत:92 फरियादें पहुँचीं जनता मिलन में, जिलाधिकारी के त्वरित निस्तारण के निर्देश

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष रमेश देव ने शिक्षको की पदोन्नति न होने पर जताई नाराजगी

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 9, 2025

वर्षों की सेवा के बाद एक ही पद से सेवानिवृत हो रहे हैं शिक्षक शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर लगाया लापरवाही का आरोप

मुख्यमंत्री को भेजा पत्र । मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी।चंपावत जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष रमेश देव ने कहा कि शिक्षकों को लंबी सेवा यानी 34 , 35व 36 वर्षों की सेवा करने के बाद भी एक ही पदोन्नति पाकर सेवानिवृत्ति होना पड़ रहा है। साथ ही कई शिक्षक तो बिना पदोन्नति का लाभ लिए ही सेवानिवृत हो रहे हैं । जबकि कार्मिक सेवा नियमावली में किसी भी कार्मिक को कम से कम तीन पदोन्नति अनिवार्य रूप से किए जाने की व्यवस्था है। लेकिन शिक्षकों के साथ बहुत बड़ी नाइंसाफी हो रही है । देव ने शिक्षा मंत्री के उस बयान का ध्यान इस और दिलाते हुए कहा कि माध्यमिक स्तर के मामले मान सकते हैं कोर्ट में विचाराधीन है ।परंतु बेसिक संवर्ग के तो पदोन्नति से संबंधित कोई भी याचिका कोर्ट में लंबित नहीं है ।लिहाजा बेसिक संवर्ग के पात्र सभी शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ दिया जाना चाहिए । जिलाध्यक्ष रमेश देव ने बताया कि इस आशय का पत्र मुख्यमंत्री को भी फैक्स के माध्यम से भेज दिया गया है ।देव ने यह भी कहा कि यदि समय रहते पात्र शिक्षकों की सभी रिक्त प्राथमिक विद्यालय, प्रधानाध्यापक जूनियर हाई स्कूल ,सहायक अध्यापक एवं जूनियर हाई स्कूल प्रधानाध्यापक के सभी पदों पर पदोन्नति नहीं की गई तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शिक्षा विभाग के अधिकारियों की होगी।

जरूरी खबरें