रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:STEM Olympiad में जूनियर स्कूल पासम का परचम, नवीन सिंह बने ब्लॉक टॉपर ।*
Laxman Singh Bisht
STEM Olympiad में जूनियर स्कूल पासम का परचम, नवीन सिंह बने ब्लॉक टॉपर ।
लोहाघाट।डाइट लोहाघाट में आयोजित STEM Olympiad प्रतियोगिता में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पासम के कक्षा 7 के छात्र नवीन सिंह ने ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नवीन की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है। विद्यालय में छात्र का उत्साहपूर्वक माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा उसे शुभकामनाएँ दी गईं।विद्यालय के प्रधानाध्यापक नरेश जोशी ने नवीन सिंह को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता नवीन की मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि STEM Olympiad जैसी प्रतियोगिताएँ बच्चों में वैज्ञानिक सोच, तार्किक क्षमता एवं नवाचार को बढ़ावा देती हैं। प्रधानाध्यापक ने अन्य विद्यार्थियों से भी नवीन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की अपील की।विद्यालय की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह ने कहा कि दुर्गम क्षेत्र के विद्यालय से विद्यार्थियों का किसी भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना ही बड़ी उपलब्धि है, और ऐसे क्षेत्र से निकलकर ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करना विद्यालय के शिक्षकों की मेहनत, समर्पण और बच्चों की प्रतिभा का प्रमाण है। उन्होंने विद्यालय परिवार को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

उन्होंने आगे बताया कि राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पासम ब्लॉक लोहाघाट में सर्वाधिक छात्र संख्या वाला विद्यालय है। इस विद्यालय से विद्यार्थियों द्वारा लगातार नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, क्रीड़ा प्रतियोगिताओं तथा छात्रवृत्ति परीक्षाओं में भी अपना स्थान बनाया जा रहा है। विद्यालय की इस निरंतर सफलता का श्रेय विद्यालय के शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक नरेश जोशी सहित समस्त शिक्षकगण के मार्गदर्शन एवं मेहनत को जाता है।इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक सुभाष चंद्र एवं कृष्ण कुमार चौबे सावित्री देवी हीरा देवी ने भी अपने विचार रखे तथा नवीन को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय में इस अवसर पर बच्चों को प्रेरित करते हुए यह संदेश दिया गया कि मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से कोई भी विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकता है।
विज्ञापन
बाराकोट:राजकीय इंटर कॉलेज मऊ में दो दिवसीय स्काउट जांच परीक्षा संपन्न
पाटी:पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मूलाकोट को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का प्रधानाचार्य ने किया खंडन
लोहाघाट महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां तेज: विभिन्न पदों के लिए कुल 30 नामांकन फॉर्म बिके /अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने खरीदे नामांकन पत्र।
चंपावत:बेहड़ से मारपीट को लेकर कांग्रेसियों में उबाल चंपावत में किया धरना प्रदर्शन।
चंपावत:अक्टूबर में पीएम मोदी आ सकते हैं बनबसा व अद्वैत आश्रम मायावती ।
चंपावत:डीएम ने की राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा, लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चंपावत:राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान और उनके हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता : हुकम सिंह कुँवर
टनकपुर:डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान में 5.75 करोड़ की लागत से 66 बैडेड महिला छात्रावास का निर्माण कार्य पूर्ण
टनकपुर:घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देने के 3 आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
जीआईसी दिगाली चौड़ में संकुल स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन।