Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:नौकरी व पेंशन की मांग को लेकर गुरिल्लाओ ने दर्जा राज्य मंत्री बगौली को दिया ज्ञापन।

लोहाघाट:बनलेख में स्विफ्ट दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत तीन घायल

लोहाघाट:हथरंगिया क्षेत्र में लंगूरों का आतंक लोगों की वन विभाग से निजात दिलाने की मांग।

चंपावत:सीएमओ ऑफिस में चला स्वच्छता अभियान सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने खुद संभाली कमान

चंपावत के नमन जोशी का बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ चयन।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:बिसंग के कलचौड़ा में गौशाला में घुसा किंग कोबरा वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू।किंग कोबरा की दस्तक

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 15, 2026

बिसंग के कलचौड़ा में गौशाला में घुसा किंग कोबरा वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू।

किंग कोबरा की दस्तक से क्षेत्र में दहशत।

जलवायु परिवर्तन के चलते अब दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में शुमार तराई क्षेत्र में रहने वाला किंग कोबरा अब चंपावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र में भी नजर आने लगा है। आज बुधवार को लोहाघाट के बिसंग क्षेत्र के कलचौड़ा ग्राम सभा में एक ग्रामीण की गौशाला में किंग कोबरा घुस गया किंग कोबरा जैसे जहरीले सांप के गौशाला में घुसने से ग्रामीण दहशत में आ गए। ग्राम प्रधान के द्वारा वन विभाग को किंग कोबरा के गौशाला में घुसने की जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर लोहाघाट रेंजर रमेश चंद्र जोशी के निर्देश पर बन बीट अधिकारी रोहित मेहता व हिमांशु ढेक सांप पकड़ने के यंत्र व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम के द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद किंग कोबरा को सुरक्षित तौर पर पकड़ा गया। बन बीट अधिकारी रोहित मेहता व हिमांशु ढेक ने बताया पकड़े गए किंग कोबरा की लंबाई लगभग 5 से 7 फिट है उन्होंने कहा यह विश्व के सबसे ज्यादा जहरीले सांपों में से एक है। उन्होंने बताया एक वयस्क किंग कोबरा 14 से 15 फीट तक भी हो सकता है। वन कर्मियों ने बताया किंग कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया है। साथ ही उन्होंने लोगों से सतर्क रहने तथा सांप दिखाई देने पर तुरंत वन विभाग को सूचना देने की अपील की है। उन्होंने बताया किंग कोबरा अक्सर तराई क्षेत्र में पाया जाता है पर मौसम परिवर्तन के चलते अब यह पहाड़ी क्षेत्रों में भी नजर आने लगा है। कहा बरसात के मौसम में यह काफी सक्रिय रहता है। मामले में लोगों ने कहा किंग कोबरा का लोहाघाट क्षेत्र में नजर आना काफी बड़ा खतरा है उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से जिले के हर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वह अस्पतालों में सांप काटने की एंटी वेनम रखने की मांग की है। टीम मे बन दरोगा अजय दीप टम्टा,अनीश व भुवन शामिल रहे। वही ग्रामीणों के द्वारा समस्या का समाधान करने के लिए वन विभाग को धन्यवाद दिया गया।

जरूरी खबरें