रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:कोली ढेक सुई डूंगरी सड़क मे इतने गड्ढे कि गिने ना जाए। विभाग की खामोशी जनता की मुसीबत।
Laxman Singh Bisht
कोली ढेक सुई डूंगरी सड़क मे इतने गड्ढे कि गिने ना जाए। विभाग की खामोशी जनता की मुसीबत।

सड़क में बने हजारों गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे दावत। ग्रामीणों में लोनीवी के खिलाफ भारी आक्रोश।

चंपावत जिले के लोहाघाट की कोली ढेक सुई डूंगरी सड़क पूरी तरह गड्ढा युक्त हो चुकी है। सड़क में इतने बड़े-बड़े गड्ढे पड़ चुके हैं कि उन्हें गिना तक नहीं जा सकता है। सड़क में कुछ वर्षों पूर्व ही हुआ डामरीकरण कार्य पूरी तरह उखड़ चुका है। इसके बाद लोक निर्माण विभाग लोहाघाट के द्वारा गड्ढों में इंटरलॉकिंग टाइल लगाई गई थी वह भी अब पूरी तरह उखड़ चुकी है। ग्रामीणों ने बताया उनके द्वारा कई बार लोक निर्माण विभाग लोहाघाट से जानलेवा गढ़ों को भरने की मांग की गई थी पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया है।

ग्रामीणों ने बताया सड़क के उद्गम स्थल से लेकर अंतिम छोर तक पूरी सड़क गड्ढों से पट चुकी है। जिस कारण सड़क में बड़ी दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है तथा क्षेत्र के ग्रामीणों को आवाजाही करने में काफी दिक्कतों का सामना इसमें करना पड़ रहा है तथा वाहनों में भी कही टूट हो रही है। ग्रामीणों ने बताया सड़क की नालियां बंद होने से पानी सड़क में बहता है। ग्रामीणों ने कहा अगर सड़क में कोई भी दुर्घटना होती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग लोहाघाट की होगी। तथा इस सड़क में पैदल आवाजाही करने वाले स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ ग्रामीणों को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

तो वही जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के द्वारा 15 अक्टूबर तक जिले की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए हैं। अब देखना है जिलाधिकारी के निर्देशों का लोक निर्माण विभाग लोहाघाट कितना पालन करता है। क्या कोली ढेक सुई डूंगरी सड़क गड्ढा मुक्त हो पाएगी क्या ग्रामीणों को उनकी लंबे समय से चली आ रही है समस्याओं से निजात मिलेगी?



विज्ञापन
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत सिप्टी एवं नरियालगांव में 422 पंजीकृत निर्माण श्रमिक लाभान्वित
लोहाघाट:महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ।
चंपावत:विश्व फार्मेसी दिवस पर चंपावत जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन
चंपावत:रेड अलर्ट के चलते जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी, क्षेत्रीय कार्मिक भी रहें तैनात
चंपावत:सभी आवेदनकारी, घोषित हों राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड के सभी जिलों में हो मामलों का निस्तारण सम्मान की लड़ाई,पेंशन नहीं,चाहिए प्रमाणपत्र: पांडे
बाराकोट में वंदे मातरम के 150 वे वर्ष पर सामूहिक गायन का आयोजन।
लोहाघाट:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित।
बाराकोट:संस्कृत स्पर्धाओं में रा०इ०का० बापरू का परचम, रंजना ने किया टॉप
लोहाघाट:वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण हजारों छात्र छात्राओं ने एक साथ किया वंदे मातरम का सामूहिक गायन। वंदे मातरम के गीत से गूंजा लोहाघाट नगर
लोहाघाट महाविद्यालय मे छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न। अध्यक्ष पद पर हुआ एक नामांकन।