रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:जीजीआईसी खेतीखान में लगा विधिक साक्षरता शिविर। छात्राओं को दी गयी कानूनी जानकारियां।
Laxman Singh Bisht
Sat, May 17, 2025
जीजीआईसी खेतीखान में लगा विधिक साक्षरता शिविर। छात्राओं को दी गयी कानूनी जानकारियां।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देश पर खेतीखान के राजकीय बालिका इंटर कालेज में प्राधिकरण के (पीएलबी)अधिकार मित्रो द्वारा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन कर छात्राओं को विभिन्न कानूनी जानकारी दी गयी । शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों की जानकारी देने के साथ साथ बाल विवाह मुक्त उत्तराखंड का प्रचार प्रसार किया गया । इस अवसर पर छात्राओं को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं महिला हेल्पलाइन 1091के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। जिसमें बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006के बारे में जागरूक किया गया। शिविर में प्रधानाचार्या हेमलता जोशी, सुमन पुनेठा, लीला, योगिता , चारु, चंद्रा जोशी , यामनी ,सोनू भट्ट आदि शिक्षिकाएं मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन पीएलबी मुन्नी बोहरा ,प्रियंका वर्मा व सीमा फर्त्याल द्वारा किया गया ।