Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट:भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

टनकपुर:उत्तराखंड की संस्कृति में रमे कैलाश मानसरोवर यात्री कुमाऊनी झोड़े में झूमे

बाराकोट में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या ने किया उद्घाटन

सीएम धामी का कल चंपावत दौरा कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को दिखाएंगे हरी झंडी

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी : लोहाघाट:पशुपालकों को मिला बाजार, आईटीबीपी को बकरी सप्लाई कर कमाए साढ़े तीन लाख रुपये।

Laxman Singh Bisht

Tue, Feb 17, 2026

पशुपालकों को मिला बाजार, आईटीबीपी को बकरी सप्लाई कर कमाए साढ़े तीन लाख रुपये।

सीमांत क्षेत्र के पशुपालकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आईटीबीपी (ITBP) एवं पशुपालन विभाग के मध्य हुए महत्वपूर्ण समझौते (MoU) के क्रम में, स्थानीय पशुपालकों द्वारा आईटीबीपी को 1183 किलोग्राम जिंदा बकरी की खेप सफलतापूर्वक सप्लाई की गई। इस सफल व्यावसायिक लेन-देन से स्थानीय पशुपालकों को 3 लाख 54 हजार 900 रुपये की शुद्ध आमदनी प्राप्त हुई है।सप्लाई प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और उच्च गुणवत्तापूर्ण बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और आईटीबीपी द्वारा मानक उपाय अपनाए गए। बकरियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पशुपालन विभाग से डॉ. दीपक और आईटीबीपी के 'सेकेंड इन कमान' डॉ. सूबे सिंह मौके पर मौजूद रहे, जिन्होंने प्रत्येक जानवर की बारीकी से जांच की।प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए 'लाइन कमेटी' के सदस्यों के साथ-साथ आईटीबीपी की 'विजिलेंस टीम' भी तैनात रही, जिनकी देखरेख में तौल और गुणवत्ता का मिलान किया गया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ वसुंधरा गर्ब्याल ने बताया कि इस प्रकार के एमओयू से पशुपालकों को उनके उत्पाद का उचित और लाभकारी मूल्य सीधे मिल रहा है।

जरूरी खबरें