Color Heading... : लोहाघाट:जय श्री राम के नारों से गूंजा लोहाघाटहिंदूवादी संगठनों ने निकाली विशाल बाइक रैली 8 फरवरी को होगा हिंदू सम्मेलन।
Laxman Singh Bisht
Thu, Feb 5, 2026
हिंदूवादी संगठनों ने निकाली विशाल बाइक रैली 8 फरवरी को होगा हिंदू सम्मेलन।
जय श्री राम के नारों से गूंजा लोहाघाट
लोहाघाट।8 फरवरी को लोहाघाट के रामलीला मैदान में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर आज गुरुवार को कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र बोरा के दिशा निर्देश पर विभिन्न हिंदू संगठनों के द्वारा लोहाघाट नगर में बाइक रैली निकाली गई। इस दौरान पूरा लोहाघाट नगर जय श्री राम के नारों से गूंज उठा रैली विवेकानंद विद्या मंदिर से शुरू होकर मीना बाजार ,स्टेशन बाजार होते हुए वापस विद्या मंदिर पहुंची रैली में सैकड़ो की तादाद में राम भक्त शामिल रहे।
कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र बोरा व अन्य हिंदूवादी संगठनों के नेताओं ने बताया आगामी 8 फरवरी को लोहाघाट के रामलीला मैदान में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है ।जिसको लेकर आज लोहाघाट नगर में बाइक रैली निकाली गई। उन्होंने बताया 8 फरवरी को होने जा रहे हिंदू सम्मेलन में हिंदू सम्मेलन में मुख्य वक्ता के तौर पर विभाग प्रचारक पिथौरागढ़ वतन जी तथा संत समाज की ओर से महंत स्वामी धर्म राजा नंदपुरी महाराज थानापति मानेश्वर एवं महामंडलेश्वर श्री श्री 108 हेमंतानंद पशुपति महाराज पशुपति अखाड़ा मौजूद रहेंगे।
उन्होंने समस्त सकल हिंदू समाज की ओर से क्षेत्र की जनता से अधिक से अधिक संख्या में आकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। रैली में अमित जुकरिया ,राजू गढ़कोटी,अमित शाह ,देवेंद्र पाटनी,उमेश बिष्ट,रविंद्र देव पवन करायत,जितेंद्र जी,तनुज, निखिल देव ,नीरज सगटा ,योगेश पांडे,दीपक देव, विवेक पुजारी, अजय महरा। भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल महरा ,पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ,सचिन जोशी,रोहित फर्त्याल ,गिरीश करायत ,सतीश महरा,मनोज राय,बलवंत गिरी, दीपक नाथ गोस्वामी सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।