Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक।

चंपावत:भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सहसंयोजक बने मोहित पाठक।

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:महिला के अंतिम संस्कार में मदद को आगे आया लोहाघाट व्यापार संघ।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 26, 2025

महिला के अंतिम संस्कार में मदद को आगे आया लोहाघाट व्यापार संघ। लोहाघाट के गंगनौला बचकड़िया निवासी कमला देवी पत्नी प्रकाश राम जो गंभीर बीमारी से पीड़ित थी। तथा जिनका लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के आईसीयू में डॉक्टर राकेश जोशी के निर्देश में उपचार चल रहा था ।लेकिन बुधवार को उनका निधन हो गया। महिला के परिजनों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते अंतिम संस्कार तथा सव को घर तक ले जाने के लिए दिक्कत उनके सामने आ रही थी। जिस पर सामाजिक कार्यकर्ता सचिन जोशी के द्वारा लोहाघाट व्यापार संघ के अध्यक्ष मनीष जुकरिया से संपर्क कर उनके सामने इस समस्या को रखा। मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष जुकरिया की पहल पर लोहाघाट व्यापार संघ मदद को आगे आया।व्यापार संघ उपाध्यक्ष दिनेश सुतेड़ी ने बताया व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष जुकरिया की पहल पर नगर के व्यापारियों के सहयोग से मृतक महिला के परिजनों को महिला के अंतिम संस्कार के लिए दस हजार रुपए की धनराशि दी गई। ताकि महिला का अंतिम संस्कार हो सके। व्यापार संघ अध्यक्ष ने कहा आगे भी व्यापार संघ नगर के व्यापारियों की मदद से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद को आगे आता रहेगा। वहीं महिला के परिजनों ने लोहाघाट व्यापार संघ को धन्यवाद देते हुए आभार जताया। वही नगर के लोगों ने व्यापार संघ की इस शानदार पहल की सराहना करते हुए स्वागत किया है। मालूम हो व्यापार संघ के द्वारा व्यापारियों की मदद से 4 वर्षीय मासूम इंदू की जान बचाने के लिए भी आर्थिक मदद की गई थी। व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष जुकरिया ने नेक कार्यों में मदद के हाथ आगे बढ़ाने के लिए सभी व्यापारियों को धन्यवाद दिया।इस दौरान कोषाध्यक्ष टीका देव खर्कवाल, महासचिव विक्की ओली ,कीर्ति बगोली ,महेश बोहरा व प्रांतीय महासचिव भैरव दत्त राय आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें