Wednesday 25th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:एसपी ने किया लोहाघाट थाने का वार्षिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

चंपावत:27 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

लोहाघाट में पूर्ति निरीक्षक की निगरानी में बटी रसोई गैस लोगों को राहत।

लोहाघाट:28 मार्च को होगी राजस्व लोक अदालत। उत्तराखंड में पहली बार आयोजित। राजस्व वादों का होगा निस्तारण।

लोहाघाट:आईएएस अनुज पंत का गृह क्षेत्र में हुआ जोरदार स्वागत यूपीएससी में हासिल की ऑल इंडिया 69 वीं रैंक।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:लॉ कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर लोहाघाट विकास संघर्ष समिति देगी धरना।

Laxman Singh Bisht

Wed, Feb 11, 2026

लॉ कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर लोहाघाट विकास संघर्ष समिति देगी धरना। लोहाघाट की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने वाली लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के द्वारा लोहाघाट महाविद्यालय में लॉ कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर मंगलवार 17 फरवरी से गांधी चौक लोहाघाट में तीन दिवसीय सांकेतिक धरना देने का निर्णय लिया है। आज बुधवार को लोहाघाट विकास संघर्ष समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा की अध्यक्षता में मामले को लेकर एक बैठक आहूत की गई। लोहाघाट विकास संघर्ष समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा ने बताया वर्ष 2012 में तत्कालीन मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के द्वारा रामलीला मंच लोहाघाट से लोहाघाट महाविद्यालय में लॉ कॉलेज निर्माण की घोषणा की गई थी जो वर्षों बाद भी सिर्फ घोषणा की घोषणा रह गई है ।उन्होंने कहा लोहाघाट व उसके आसपास के छात्र-छात्राएं ला करने के लिए अल्मोड़ा, रुद्रपुर, देहरादून व अन्य विद्यालयों की दौड़ लगाने को मजबूर है। गोरखा ने बताया शुक्रवार को मामले को लेकर एसडीएम लोहाघाट को ज्ञापन दिया जाएगा तथा लोहाघाट महाविद्यालय में लॉ कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर 17 फरवरी से लोहाघाट विकास संघर्ष समिति गांधी चौक में तीन दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन करेगी ।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा अगर सरकार जल्द लोहाघाट में लॉ कॉलेज का निर्माण नहीं करती है तो संघर्ष समिति उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। कहा मुख्यमंत्री की घोषणा को ठंडा ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। जिसका खामियाजा आज लोहाघाट के छात्र-छात्राएं भुगत रहे हैं। उन्होंने कहा लोहाघाट में लॉ कॉलेज निर्माण के लिए आज न भाजपा के और न कांग्रेस के जनप्रतिनिधि कोई आवाज उठा रहे हैं। लोहाघाट संघर्ष समिति के सदस्यो ने कहा लोहाघाट नगर में सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण के लिए भी लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने आंदोलन किया था जिसके बाद सरकार जागी थी और आज सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण की कार्रवाई शुरू हो गई है। उन्होंने समस्त अभिभावकों से अपने बच्चों के भविष्य को देखते हुए लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के आंदोलन से जुड़ने की अपील की है। बैठक में पूर्व सभासद राज किशोर शाह ,दीपक शाह, रमेश बिष्ट ,लोकेश पांडे, कुंदन सिंह,अजय गोरखा ,अमिताभ, दीवानी राम ,गोपाल कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें