Friday 15th of May 2026

ब्रेकिंग

सीएम धामी की पाटी को बड़ी सौगात मल्टी लेवल पार्किंग निर्माण हेतु वन भूमि हस्तांतरण को मिली सैद्धांतिक स्वीकृत

चंपावत:डीएम ने दिए नशा तस्करी व मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर सख़्त कार्रवाई के निर्देश।

पाटी:बदहाल हालात में गड़यूडा सड़क दुर्घटना को दे रही दावत ग्रामीणों की प्रशासन से सुधार की मांग।

बनबसा:30.45 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार चंपावत पुलिस ने नशा तस्करो पर कसा शिकंजा

चंपावत:खेतीखान पार गोशनी सड़क पर स्कबर में बना गड्डा दुर्घटनाओं को दे रहा दावत

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:79 साल बाद सजा यादों का महाकुंभ, लोहाघाट जीआईसी में पुरातन छात्रों का ऐतिहासिक मिलन।

Laxman Singh Bisht

Wed, Feb 11, 2026

79 साल बाद सजा यादों का महाकुंभ, लोहाघाट जीआईसी में पुरातन छात्रों का ऐतिहासिक मिलन।

विद्यालय की माटी का तिलक, ज्ञानदीप को नमन; देश–विदेश से जुड़े पूर्व छात्र, छात्रवृत्ति घोषणाओं से भावुक हुआ समारोह।लोहाघाट। चंपावत जिले की ऐतिहासिक एवं पहली शिक्षण संस्था राजकीय इंटर कॉलेज, लोहाघाट में 79 वर्षों में पहली बार आयोजित पुरातन छात्र पुनर्मिलन समारोह भावनाओं, स्मृतियों और गौरव के अनूठे संगम का साक्षी बना। वर्षों बाद जब बिछड़े साथी एक ही छत के नीचे मिले तो पूरा परिसर तालियों, हंसी और भावुक पलों से गूंज उठा।पूर्व छात्रों ने विद्यालय पहुंचते ही ज्ञान के दीपक के समक्ष शीश नवाया, विद्यालय की पावन माटी का तिलक लगाया और अपने छात्र जीवन की सुनहरी यादों को फिर से जीवंत किया। सभी ने संस्थापक पंडित बेनीराम पुनेठा को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए पाटन गांव के पाटनी एवं पांडे वंश के उन दानवीरों को स्मरण किया, जिन्होंने विद्यालय भवन निर्माण हेतु 22 एकड़ भूमि दान कर शिक्षा का दीप प्रज्वलित किया था।समारोह एसएमसी अध्यक्ष मनोहर सिंह करायत की अध्यक्षता तथा संयोजक शाम चौबे व प्रमोद पाटनी के संचालन में आयोजित हुआ। दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रधानाचार्य एवं खंड शिक्षा अधिकारी घनश्याम भट्ट ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह विद्यालय क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों के भविष्य को संवार चुका है और आज भी शिक्षा की मजबूत नींव तैयार कर रहा है।पूर्व छात्रों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस विद्यालय से उनका रिश्ता आत्मा और परमात्मा जैसा है। शिक्षाविद् बंशीधर कॉलोनी, केंद्रीय विद्यालय के पूर्व प्राचार्य वासुदेव ओली ने कहा कि शिक्षक और शिक्षण संस्था का छात्र के व्यक्तित्व निर्माण में गहरा प्रभाव पड़ता है। एडवोकेट नवीन मुरारी, पी0एस. मेहता, रमेश देव, प्रकाश करायत, पूर्व प्रमुख भागीरथ भट्ट, वरिष्ठ पत्रकार गणेश दत्त पांडे, सचिन जोशी, शिव दत्त जोशी, के0एस देव, मनीष जुकरिया, भुवन चौबे, बृजेश मेहरा, जीवन मेहता, डॉक्टर रवीश गरकोटी सहित अनेक वक्ताओं ने शिक्षकों से विद्यार्थियों के साथ भावनात्मक जुड़ाव बनाकर उन्हें ऊंचे मुकाम तक पहुंचाने का आह्वान किया। विद्यालय परिवार की ओर से हेमचंद पांडे, कैप्टन दीपक भट्ट, लेफ्टिनेंट राजू, शंकर जोशी, विजय जोशी, बीके सिंह, विक्रमाजीत चौहान, तनुजा राय, हेमा जोशी, हरीश भट्ट, स्वयं प्रभा भट्ट, ज्योत्सना आदि ने अतिथियों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया। संयोजक शाम चौबे ने इस परंपरा को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी को धन्यवाद दिया तथा विद्यालय निर्माण में महत्व पूर्ण भूमिका निभाने वाले महान दानी पंडित बेनी राम पुनेठा जी की स्मारिका निर्माण में सहयोग की अपील की।
(देश–विदेश से जुड़े पूर्व छात्र, छात्रवृत्ति की घोषणाओं से बढ़ा उत्साह। )

लोहाघाट। पुरातन छात्र मिलन समारोह से देश और विदेश में बसे पूर्व छात्र भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। लंदन से ईलारा कंपनी के सीईओ राज भट्ट, मुंबई से लड़वाल फाउंडेशन के अध्यक्ष नरेंद्र लड़वाल, हिमाचल प्रदेश से पूर्व चीफ इंजीनियर बीडी जोशी, गाजियाबाद से यूपीसीएल के हर्षित मौर्या तथा कैलिफोर्निया से दीप प्रकाश जोशी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं। कैलिफोर्निया से दीप प्रकाश जोशी ने विद्यार्थियों के लिए 50-50 हजार रुपये की छात्रवृत्ति देने की घोषणा की, वहीं कार्यक्रम संयोजक शाम चौबे ने अपने पिता स्व. शिरोमणि चौबे के नाम पर 50 हजार रुपये की छात्रवृत्ति शुरू करने की घोषणा कर समारोह को और भी गौरवपूर्ण बना दिया। इस दौरान पूर्व छात्र बल्लू महरा, दानू सुतेड़ी, बलवंत गिरी आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें