Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

लोहाघाट:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई; लोहाघाट और मानेश्वर में विभिन्न दुकानों व फास्ट फूड सेंटरों का औचक निरीक्षण।

चंपावत:ग्राम पंचायतों के उप प्रधान पदों हेतु सामान्य निर्वाचन कार्यक्रम घोषित; 15 जुलाई को ही होगा नामांकन, मतदान और

लोहाघाट:जू0 हा0 फोर्ती में मुख्यमंत्री ज्ञान केंद्र का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ।

लोहाघाट क्षेत्र के मास्टर प्लान-2041 पर आमजन से मांगे गए सुझाव।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के विशेष शिविर मे पर्यावरण संरक्षण के कई कार्यक्रमों का आयोजन

Laxman Singh Bisht

Wed, Mar 26, 2025

राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के विशेष शिविर मे कई कार्यक्रमों का आयोजन लोहाघाट महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिनी विशेष शिविर के दूसरे दिन शिविर की शुरुआत आज शिविरार्थियों द्वारा लक्ष्य गीत , व्यायाम व योग से की गई। योग सत्र के बाद शिविरार्थियों के द्वारा स्थानीय प्राकृतिक जल स्रोत एवं नौले की सफाई की। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु वृक्षारोपण अभियान भी संचालित किया गया।शिविर का संचालन कर रही कार्यक्रम अधिकारी डॉ. स्वाति बिष्ट एवं डॉ. सुनील कुमार की देखरेख में छात्र राहुल गिरी एवं छात्रा हिमानी गहतोड़ी ने कार्यक्रम का संचालन कर शिविरार्थियों को प्रोत्साहित किया। डॉ स्वाति बिष्ट ने बताया आज के सत्र में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. के.सी. जोशी (रसायन विज्ञान) एवं डॉ. सुनील कुमार (B.Ed) उपस्थित रहे। उन्होंने शिविरार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की उपयोगिता एवं समाज सेवा में इसकी भूमिका के बारे में जागरूक किया। तो वही छात्र संघ अध्यक्ष ऋतिक ढेक, महासचिव मनीष बिष्ट, प्रदेश सह मंत्री (ABVP) विवेक पुजारी, नीरज सट्टा एवं संजना बिष्ट ने शिविर महकर सभी शिविरार्थियों का उत्साहवर्धन किया। डॉ स्वाति बिष्ट ने बताया आज के शिविर का मुख्य विषय "प्राकृतिक संपदा का संरक्षण" रखा गया, जिस पर विशेषज्ञों द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इस सत्र में प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, जल स्रोतों की स्वच्छता और पर्यावरणीय स्थिरता पर जोर दिया गया।डॉ स्वाति ने कहा यह विशेष शिविर न केवल सेवा भावना को विकसित करने का एक माध्यम बना, बल्कि इससे शिविरार्थियों को पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का महत्व समझने का भी अवसर मिला। शिविर की गतिविधियों ने न केवल प्रतिभागियों को व्यावहारिक ज्ञान दिया, बल्कि समाज सेवा की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए भी प्रेरित किया।

जरूरी खबरें