Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक।

चंपावत:भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सहसंयोजक बने मोहित पाठक।

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट विधायक ने उप जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओ में सुधार के अधिकारियों को दिए निर्देश

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 26, 2025

चिकित्सकों की समस्या सुन संबंधित विभागों को दिए समाधान के निर्देश।

प्रसूता कक्ष व शौचालयों की टूटी छत व गंदगी पर जताई नाराजगी।लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने गुरुवार शाम को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक अधिकारी ने अस्पताल के प्रसूता कक्ष के शौचालय की टूटी हुई छत व गंदगी पर गहरी नाराजगी जताते हुए सीएमओ चंपावत व सीएमएस डॉक्टर सोनाली मंडल से जल्द से जल्द शौचालय निर्माण तथा व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। इस दौरान विधायक अधिकारी के सामने चिकित्सकों ने पेयजल की समस्या को रखा ।मामले का संज्ञान लेते हुए विधायक अधिकारी ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को अस्पताल में टैंकरों से पेयजल आपूर्ति करने तथा पेयजल लाइन की मरम्मत करने के निर्देश दिए ।विधायक अधिकारी ने अस्पताल में स्वच्छक व वार्ड बॉय की कमी पर जिलाधिकारी चंपावत से खनन न्यास या अन्य मद से वार्ड बॉय व स्वच्छको की तैनाती करने को कहा। जिस पर जिलाधिकारी के द्वारा जल्द वार्ड बॉय व स्वच्छको को तैनात करने का आश्वासन दिया ।साथ ही उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों व चिकित्सा कर्मियों के द्वारा किए जा रहे बेहतर कार्य की सराहना की ।कहा लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में सुविधाओं का अभाव नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शंकर बोहरा मौजूद रहे।

जरूरी खबरें