रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट विधायक अधिकारी ने कामाज्यूला बरचौड़ा सड़क का किया शिलान्यास। मेरा गांव मेरी सड़क योजना से बनेगा मार्ग।
Laxman Singh Bisht
Tue, Apr 22, 2025
मेरा गांव मेरी सड़क योजना से बनेगा मार्ग।
चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के बरचौड़ा गांव लिए सरकार द्वारा चलाई गई मेरा गांव मेरी सड़क योजना से 69.46 लाख रुपए की लागत से एक किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण होगा। आज मंगलवार को बाराकोट ब्लॉक प्रशासक विनीता फर्त्याल की अध्यक्षता में लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने कामाज्यूला बरचौड़ा सड़क का पूर्ण विधि विधान के साथ शिलान्यास किया। विधायक अधिकारी ने ग्रामीणों को शुभकामनाएं देते हुए कहा सड़क विकास का मुख्य आधार है सड़क के बनने से ग्रामीणों को सुविधाएं मिलने के साथ-साथ उनकी जीवन शैली में भी सुधार होगा ।रोजगार के अवसर खुलेंगे। सड़क का शिलान्यास होने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर है । ग्राम प्रधान प्रशासक नेहा अधिकारी व ग्रामीणों ने सरकार के साथ साथ विधायक अधिकारी को भी धन्यवाद दिया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी मोनिका पाल,कांग्रेस अध्यक्ष अमर सिंह कोटियाल ,सामाजिक कार्यकर्ता धन सिंह अधिकारी, उमेद सिंह अधिकारी ,कल्याण सिंह, शेर सिंह ,आनंद सिंह, खुशाल राम, मदन राम, विधान राम ,कुंदन सिंह , दलीप राम ,रतन सिंह, मदन सिंह, सावित्री देवी ,कलावती देवी, हरीश राम ,गोविंद सिंह ,परेश सिंह पनीराम आदि मौजूद रहे