Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट:भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

टनकपुर:उत्तराखंड की संस्कृति में रमे कैलाश मानसरोवर यात्री कुमाऊनी झोड़े में झूमे

बाराकोट में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या ने किया उद्घाटन

सीएम धामी का कल चंपावत दौरा कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को दिखाएंगे हरी झंडी

सूचना

: लोहाघाट विधायक अधिकारी ने विधानसभा के कई क्षेत्रों का किया दौरा चौपाल लगाकर सुनी जन समस्याएं 

Laxman Singh Bisht

Wed, Jan 29, 2025
विधायक अधिकारी ने विधानसभा के कई क्षेत्रों का किया दौरा चौपाल लगाकर सुनी जन समस्याएं लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी आजकल अपनी विधानसभा लोहाघाट के दौर में व्यस्त है विधायक के द्वारा जगह-जगह चौपाल लगाकर जनता की समस्याएं सुनी जा रही है तथा उनका समाधान किया जा रहा है वहीं बुधवार को भी लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी का तूफानी दौरा रहा उन्होंने लोहाघाट विधानसभा के रायकोट महर ,कोट बसान, रुद्र माली ,मड़चमार, नसखोला गंगनोला आदि क्षेत्र का दौरा किया इस दौरान विधायक अधिकारी के द्वारा जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना ग्रामीणों के द्वारा विधायक के सामनेपेयजल ,विद्युत,आवास व अन्य समस्याओं को रखा विधायक अधिकारी के द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कई समस्याओं का मौके पर ही निदान किया तथा मौके से ही अधिकारियों को फोन द्वारा निर्देशित कर जल्द अन्य समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए विधायक ने कहा वह अपने स्तर से हर संभव समस्याओं के समाधान का प्रयास कर रहे हैं जल्द समस्याओं का समाधान किया जाएगा वही भ्रमण के दौरान विभिन्न ग्राम सभाओ में ग्रामीणों के द्वारा विधायक का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया तथा उनकी समस्याओं को सुनने के लिए विधायक अधिकारी को धन्यवाद दिया गया इस दौरान डॉ अमर सिंह कोटियाल ,शंकर बोरा, चांद बोरा ,सक्षम अधिकारी ,हरदेव जोशी ,अशोक मेहरा ,शिवराज सिंह आदि मौजूद रहे

जरूरी खबरें