रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:नगर की समस्याओं को लेकर लोहाघाट विकास संघर्ष समिति की मासिक बैठक पार्किंग का उठा मुद्दा।
Laxman Singh Bisht
नगर की समस्याओं को लेकर लोहाघाट विकास संघर्ष समिति की मासिक बैठक। पार्किंग का उठा मुद्दा।

एडवोकेट विपिन पुनेठा व राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक नरेश देव बने संरक्षक।
ललित शाह निभाएंगे प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी।

लोहाघाट ।नगर की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करने वाली लोहाघाट विकास संघर्ष समिति की आज सोमवार को समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा के नेतृत्व में एनक्सी भवन लोहाघाट में नगर की समस्याओं को लेकर मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पालिका की पार्किंग,अस्पताल सहित अन्य समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा ने कहा लोहाघाट पालिका के द्वारा लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से नगर पालिका कार्यालय के पास कार पार्किंग का निर्माण कराया गया पर इस पार्किंग का जनता को कोई लाभ नहीं हो रहा है ।पालिका के द्वारा सिर्फ 20 लोगों को पार्किंग दे दी गई है। उन्होंने कहा पालिका के साथ हुई बैठक में पालिका के अधिशासी अधिकारी के द्वारा 17 सितंबर को मामले को लेकर लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के साथ बैठक की बात कही गई थी पर अभी तक पालिका के द्वारा बैठक को लेकर कोई संपर्क नहीं किया गया है। उन्होंने कहा अगर पालिका आम जनता के लिए पार्किंग नहीं खोलती है तो लोहाघाट विकास संघर्ष समिति पालिका के खिलाफ आंदोलन को मजबूर होगी। साथ ही बैठक में लोहाघाट अस्पताल को उप जिला चिकित्सालय की सुविधा देने की मांग उठाई गई ।उन्होंने कहा जल्द ही लोहाघाट विकास संघर्ष समिति मामले को लेकर प्रशासन से बात करेगी इसके अलावा नगर की अन्य समस्याओं पर भी गंभीरता से विचार विमर्श किया गया। साथ ही जिला अध्यक्ष विपिन गोरखा के दिशा निर्देश पर समिति का विस्तार करते हुए एडवोकेट विपिन पुनेठा तथा राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक नरेश देव को समिति का संरक्षक बनाया गया। इसके अलावा ललित शाह को समिति का प्रचार मंत्री का दायित्व दिया गया। अध्यक्ष विपिन गोरखा ने कहा लोहाघाट विकास संघर्ष समिति नगर की जन समस्याओं को लेकर हमेशा संघर्ष करते रहेगी। बैठक में डी0डी0पांडे,भुवन चंद्र बिष्ट, राजकिशोर शाह, कमल किशोर, एडवोकेट विपिन पुनेठा, लोकेश पांडे , यतीश जोशी, गोपाल कनौजिया, ललित शाह, अजय गोरखा , प्रकाश राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान: 22 सितंबर से 18 नवंबर तक चलेगा श्रमिक सामग्री वितरण अभियान
पाटी:भोखड़ा(मंगललेख)विद्यालय भवन प्रकरण का प्रशासन ने लिया संज्ञान, प्रा. जिला शिक्षा अधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण।
लोहाघाट:आशा आंदोलन के समर्थन में आई कांग्रेस आशाओं के साथ बैठ कर दिया धरना।
बाराकोट: विकास खंड स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
नैनीताल:कार्मिकों की सूचना उपलब्ध न कराने वाले विभागाध्यक्ष व कार्यालयाध्यक्षों का माह सितम्बर का वेतन रोकने के0डीएम ने दिए निर्देश
चंपावत:सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम
उत्तराखंड:सीएम धामी का सख्त एक्शन जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे जल संस्थान/ पेयजल निगम के छह इंजीनियर
पाटी:भोखड़ा (मंगललेख ) का राजकीय जूनियर हाई स्कूल भवन बना गाय भैंसो का तबेला। छात्र संख्या न होने के चलते स्कूल कर दिया गया था बंद।
चंपावत:राह-वीरो को जल्द करें सम्मानित सम्बंधित अधिकारियो को डीएम के निर्देश
चंपावत:लधिया-रतिया नदियों में विस्फोटक से मछली मारने की शिकायत पर डीएम सख्त