Monday 9th of February 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में आपरेशन थिएटर का निर्माण कार्य शुरू।

चंपावत:अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

चंपावत:92 फरियादें पहुँचीं जनता मिलन में, जिलाधिकारी के त्वरित निस्तारण के निर्देश

लोहाघाट:पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ के विद्यार्थियों का शैक्षिक भ्रमण।

लोहाघाट:तीन दिन बाद भी सही नहीं हुई केमिकल से बीमार पड़ी 4 छात्रा व शिक्षिका रेफर

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:रौसाल में "जन जन की सरकार, जन जन के द्वार" कार्यक्रम मे 500 से अधिक लाभान्वित।

Laxman Singh Bisht

Tue, Jan 20, 2026

रौसाल में "जन जन की सरकार, जन जन के द्वार" कार्यक्रम मे 500 से अधिक लाभान्वित। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी पहल "जन जन की सरकार, जन जन के द्वार" कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड लोहाघाट की न्याय पंचायत रौसाल के रामलीला मैदान में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं को उनके द्वार पर ही सुनना और उनका त्वरित निस्तारण करना है, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। शिविर में स्थानीय निवासियों ने अपनी विभिन्न शिकायतों और मांगों से जिला प्रशासन को अवगत कराया, जिससे प्रशासनिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित हुई।

शिविर के दौरान 543 से अधिक लोगो को सीधा लाभ मिला। इस दौरान 38 शिकायते दर्ज की गयी। शिविर में 23 से अधिक विभागों द्वारा व्यापक स्तर पर सेवाएँ प्रदान की गईं। चिकित्सा विभाग द्वारा 70, पशुपालन विभाग द्वारा 40, आयुष/होम्योपैथी द्वारा 50, डेयरी विभाग द्वारा 23, पंचायती राज द्वारा 12, ग्राम्य विकास द्वारा 25, महिला एवं बाल विकास द्वारा 10, राजस्व विभाग द्वारा 10, सहकारिता द्वारा 24, कृषि द्वारा 50, मत्स्य विभाग द्वारा 12, सेवायोजन द्वारा 30, समाज कल्याण द्वारा 110, खाद्य पूर्ति द्वारा 12, श्रम विभाग द्वारा 23 ग्रामीणों को लाभ दिया गया।विभिन्न विभागो द्वारा शिविर के दौरान ही 19 से अधिक प्रमाण पत्र बनाकर ग्रामीणों को लाभान्वित किया। साथ ही कई लोगों का आधार पंजीकरण/संशोधन सहित समान नागरिक संहिता के तहत पंजीकरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन दीपक जोशी ने किया।कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ 0जी.एस. खाती समेत विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी, विभिन्न क्षेत्रों के जन प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में आम जनमानस उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें