रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:आंदोलन को मिला यूकेडी का समर्थन पानी को लेकर आंदोलन जारी ।सरयू लिफ्ट योजना निर्माण की मांग।
Laxman Singh Bisht
Sat, May 3, 2025
पहाड़ का पानी व पहाड़ की जवानी नहीं आ रही पहाड़ के काम।
लोहाघाट नगर में लोहाघाट विकास संघर्ष समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा के नेतृत्व में नगर की पेयजल समस्या के समाधान व सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण की मांग को लेकर नगर वासियों के द्वारा एसडीएम कार्यालय लोहाघाट में अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है। शनिवार को इस जन आंदोलन के समर्थन में यूकेडी निकलकर सामने आई ।उत्तराखंड क्रांति दल के जिला अध्यक्ष केदार दत्त सुतेड़ी धरना स्थल पर पहुंचे और अपना समर्थन दिया। कहा जिस राज्य की परिकल्पना को लेकर यह राज्य बना था आज सरकारों ने उसे चकनाचूर कर दिया है। जनता को पेयजल जैसी मूलभूत आवश्यकता के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है यह काफी दुर्भाग्य की बात है।
सूतेड़ी ने कहा पालिका चुनाव में भाजपा नेताओं के द्वारा जनता से सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण का वादा किया था जिसमें अभी तक कोई कार्य नहीं हो पाया ।लोहाघाट की जनता अपने को ठगा महसूस कर रही है। और वादा करने वाले भाजपा नेता गायब है।कहा यूकेडी इस आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन देती है । राज्य आंदोलनकारी गणेश पुनेठा ने अपने संबोधन में कहा आज सरकारों की लापरवाही के चलते पहाड़ का पानी पहाड़ की जवानी पहाड़ के काम नहीं आ रही है ।प्रदेश की जनता बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है। पर सरकार को जनता से कोई लेना-देना नहीं है आज दुख होता है कि हमने उत्तराखंड राज्य के लिए संघर्ष किया पूरे प्रदेश में लूट मची हुई है ।सुविधाओं के अभाव में पहाड़ से पलायन बढ़ता जा रहा है। सरकार के पास समस्याओं के समाधान के लिए कोई नीति तक नहीं है।
संघर्ष समिति संरक्षक प्रहलाद सिंह मेहता, डी0डी0 पांडे व अध्यक्ष विपिन गोरखा व आंदोलनकारियो ने कहा जब तक सरकार सरयू लिफ्ट पेयजल योजना का कार्य शुरू नहीं करती है आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने नगर की मातृशक्ति ,व्यापारियों व युवा वर्ग से आगे आकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है ।गोरखा ने कहा आज पेयजल समस्या से सबसे ज्यादा मातृशक्ति को जूझना पड़ रहा है समस्या नगर की ही नहीं पूरे लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र की है। वही नगर के लोगों के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी अब आंदोलन से जुड़ने लगे हैं। लोगों ने कहा आज लोहाघाट नगर की पेयजल समस्या के समाधान के लिए पहली बार जन आंदोलन किया जा रहा है जिसका नगर की जनता पूरा समर्थन करती है।कहा अपने हक को लेने के लिए अब सड़कों में उतरने का वक्त आ चुका है। सरकार ने जो वादा किया है उसे निभाए। लोगों ने सरकार से जल्द से जल्द सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण की मांग की। धरने में , शैलेंद्र राय,ललित मोहन राय, कैलाश सिंह ,अनंत शाह ,हरीश पुनेठा ,लोकेश पांडे, मदन सिंह अधिकारी, रमेश सिंह बिष्ट ,नर सिंह धोनी ,बिहारी लाल ,दीपक शाह,रंजीत अधिकारी ,राजू भैया, राजकिशोर शाह ,गोपाल कनौजिया, नवीन सिंह देव ,मोहन चंद्र पांडे, त्रिलोक सिंह , बीना कनौजिया ,शुभम मेहरा ,भुवन चंद्र राय ,पूरन चंद्र उप्रेती , सबरजान, रेखा देवी, उमा ढेक आदि मौजूद रहे।