Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

भिंगराड़ा:प्रशासन का सहयोग न मिलने से ग्राम प्रधान ने स्वयं के संसाधनों से शुरू कराया नैनीताल बैंक रोड का सुधारीकरण

चंपावत:अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए भारत नेपाल सीमा पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कांबिंग

हल्द्वानी मे स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर तीन युवकों की मौत। एक गंभीर।

जाली दस्तावेज बनाकर बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार।

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनने की ओर अग्रसर। राज्य आंदोलन के शहीदों को किया गया याद।

Laxman Singh Bisht

Fri, Oct 3, 2025

शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनने की ओर अग्रसर। राज्य आंदोलन के शहीदों को किया गया याद।लोहाघाट मे उत्तराखंड राज्य निर्माण के दौरान रामपुर तिराहा गोलीकांड के शहीदो को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें याद किया गया।लोहाघाट में गुरुवार देर रात लोहाघाट गांधी मूर्ति के पास उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियो के द्वारा उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान 2 अक्टूबर को रामपुर तिराहा गोलीकांड के शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संगठन के जिला सचिव राजू गड़कोटी ने इस दौरान बताया कि उत्तराखंड आज उत्तराखंड के शहीदों के सपनों के प्रदेश बनने ओर अग्रसर हो रहा है।इस दौरान उन्होंने बताया कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान आंदोलनकारी द्वारा जी प्रदेश की परिकल्पना के तहत आंदोलन किया गया था उसे और प्रदेश सरकार के प्रयास सार्थक हैं जिसके लिए वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य आंदोलनकारी के हितों में विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है लेकिन विभागों की लापरवाही और उदासीनता के कारण आंदोलनकारियों को उनका लाभ नहीं मिल पा रहा है, इसके संदर्भ में जल्दी ही एक शिष्टमंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर इस पर ठोस पहल करेंगे।इस दौरान जीवन मेहता, दीपक मुरारी, दीप जोशी, सुरेंद्र बोहरा भूपेश देव सहित अनेक राज्य आंदोलनकारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें