Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :टनकपुर ISBT निर्माण में कांग्रेस ने लगाए करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप। केग रिपोर्ट का दिया हवाला

लोहाघाट:10 जुलाई को टीईटी के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगा शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन।

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:स्कूल टाइम में पालिका के कूड़ा वाहन ने लगाया भीषण जाम। स्कूली बच्चे रहे परेशान।

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 1, 2025

स्कूल टाइम में पालिका के कूड़ा वाहन ने लगाया भीषण जाम। स्कूली बच्चे रहे परेशान।

वन वे ट्रैफिक व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहा है पालिका का कूड़ा वाहन। लोगों की पुलिस प्रशासन से कार्यवाही की मांग।

लोहाघाट में नियम तो बनते हैं पर नहीं होता है पालन। जिनके कंधों पर जिम्मेदारियां वही तोड़ रहे हैं नियम।लोहाघाट नगर में स्कूल समय पर पुलिस व प्रशासन के द्वारा वन वे ट्रैफिक व्यवस्था की गई है। पर नगर पालिका के कूड़ा वाहनों के द्वारा इन ट्रेफिक व्यवस्थाओं की धज्जियां उड़ाई जा रही है जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। जबकि पालिका की भी जिम्मेदारी नगर की यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखने में काफी महत्वपूर्ण रहती है। सोमवार सुबह स्कूल समय पर नगर पालिका का कूड़ा ढोने वाले टिप्पर का चालक गलत दिशा से वाहन को ला गया जिस कारण नगर के भीड़भाड़ वाले मीना बाजार में भीषण जाम लग गया। जिसमें कई स्कूली छात्र व वाहन फंस गए जिसके चलते लोगों को कहीं दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों ने बताया पालिका का यह कूड़ा वाहन अधिकतर स्कूल समय पर वन वे ट्रैफिक व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते रहता है ।जिस कारण अक्सर यहां पर जाम लगता है। लोगों ने पुलिस प्रशासन व पालिका के अधिशासी अधिकारी से पालिका के वाहन चालकों को यातायात नियमों का पाठ सीखाने तथा स्कूल समय में पुलिसकर्मियों को तैनात करने की मांग की है। जाम के चलते लोगों को कई देर दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों ने कहा लोहाघाट में नियम तो बनते हैं पर उनका पालन नहीं किया जाता है।

जरूरी खबरें