रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:सार्वजनिक स्थल में कूड़ा फेंकने पर पालिका ने बैंक कर्मी का किया 5 हजार का चालान
Laxman Singh Bisht
Mon, May 5, 2025
सार्वजनिक स्थल में कूड़ा फेंकने पर पालिका ने बैंक कर्मी का किया 5 हजार का चालान
सार्वजनिक स्थलों में कूड़ा फेंकने पर अब नगर पालिका लोहाघाट के द्वारा कड़ा कदम उठाया गया है। सोमवार नगर पालिका लोहाघाट द्वारा नगर के एसडीएम कोर्ट कार्यालय के कूड़ा फेंकने वाले बैंक कर्मी की सीसीटीवी कैमरे की मदद से पहचान कर अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी के निर्देश पर पांच हजार रुपए का चालान किया गया। अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी ने बताया अधिकतर लोग बाइक के द्वारा कूड़ा फेंक कर गंदगी कर रहे हैं। जिनकी पहचान सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से कर उन पर चलानी कार्रवाई की जा रही है। वहीं मुख्य चौराहा पर सीसीटीवी कैमरे लगने से अब सार्वजनिक स्थानों में कूड़ा फेंकने वाले लोगों में भय का माहौल है। कूड़ा फेंकने वाले लोगों की संख्या में काफी कमी आई है