Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

चंपावत:ईजरखन्दक चौड़ायाख्याली मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण को मिली 121.31 लाख की स्वीकृति

चंपावत:यूपीसीएल कार्यालय मे डीएम का छापा अधिशासी अभियंता सहित छह अनुपस्थित स्पष्टीकरण तलब

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:समान नागरिकता संहिता दिवस पर पालिका ने किया सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

Laxman Singh Bisht

Tue, Jan 27, 2026

समान नागरिकता संहिता दिवस पर पालिका ने किया प्रतियोगिताओं का आयोजनलोहाघाट (चम्पावत)।आज दिनांक 27 जनवरी को नगरपालिका लोहाघाट द्वारा समान नागरिक संहिता दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालयों की सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लोहाघाट, चम्पावत, खेतीखान एवं बाराकोट सहित आसपास के क्षेत्रों के परीक्षार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।प्रश्नोत्तरी परीक्षा को दो वर्गों—जूनियर एवं सीनियर में संपन्न कराया गया।जूनियर वर्ग में

प्रथम स्थान: विवेकानंद विद्या मंदिर, लोहाघाट,द्वितीय स्थान: केंद्रीय विद्यालय,तृतीय स्थान: केंद्रीय विद्यालयरहा वहीं सीनियर वर्ग में

प्रथम स्थान: आंचल मनराल (खेतीखान),द्वितीय स्थान: संजय राय ,तृतीय स्थान: हिमांशु शर्मा रहे।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विजेताओं नगरपालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा एवं अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने सभी नगर वासियों को समान नागरिक संहिता दिवस की शुभकामनाएं दी। पालिका अध्यक्ष ने बताया यूसीसी पंजीकरण में चंपावत जनपद पूरे प्रदेश में पहला स्थान पाया है जिसके लिए वह समस्त जिले की जनता को बधाइयां और शुभकामनाएं देते हैं।कार्यक्रम का सफल संचालन सभासद आशीष राय द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के आयोजन में सुंदर बिष्ट (सैम), नवीन राय, पवन भट्ट एवं रजत सामंत ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों में समान नागरिक संहिता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सामान्य ज्ञान को प्रोत्साहित करना रहा।

जरूरी खबरें