Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

चंपावत:ईजरखन्दक चौड़ायाख्याली मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण को मिली 121.31 लाख की स्वीकृति

चंपावत:यूपीसीएल कार्यालय मे डीएम का छापा अधिशासी अभियंता सहित छह अनुपस्थित स्पष्टीकरण तलब

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:माय भारत चंपावत ने चमदेवल शिशु मंदिर में दौड़ व भाषण प्रतियोगिता का किया आयोजन

Laxman Singh Bisht

Fri, Jan 30, 2026

माय भारत चंपावत ने चमदेवल शिशु मंदिर में दौड़ व भाषण प्रतियोगिता का किया आयोजनआज दिनांक 30 जनवरी को माय भारत चंपावत की ओर से चमदेवल के सरस्वती शिशु मंदिर में स्वयंसेवक उषा चौहान के नेतृत्व में 400मीटर दौड़ ओर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बड़ा चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आशा कार्यकर्ता श्रीमती नेहा धौनी व चमदेवल की ग्राम प्रधान श्रीमती नीतू धौनी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्घाटन राष्टपिता महात्मा गांधी की फोटो पर माल्यार्पण कर शुरू किया गया ।अतिथियो के द्वारा आशीष वचनों के साथ कार्यक्रम का आरंभ किया गया व मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों के द्वारा बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए अपने विचारों से बच्चों को प्रेरित किया और खेल प्रतियोगिता के आयोजन के लिए स्वयंसेवक उषा चौहान की सराहना की। प्रतियोगिता में सभी स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया ।दौड़ में प्रथम स्थान पर पवन सिंह द्वितीय स्थान पर सुजल सिंह तृतीय स्थान पर अनुज सिंह रहे और भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अंजली द्वितीय स्थान पर जिया तृतीय स्थान पर करिश्मा रही और आए हुऐ अतिथियों के द्वारा युवाओं के उज्जवल भविष्य के कामना करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। प्रतियोगिता की आयोजक उषा चौहान के द्वारा सभी अतिथियों व सहयोगियों को धन्यवाद दिया गया।

जरूरी खबरें