Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बिजली के तार बदलने के चलते राय नगर चोड़ी की विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

पाटी:रा0उच्च माध्यमिक विद्यालय बास बस्वाड़ी में पेयजल किल्लत डीएम के निर्देश के बावजूद नहीं लगा हैंडपंप।

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:डायट में "शिक्षा के बदलते परिदृश्य एवं नैतिक मूल्यों की प्रासंगिकता" विषय आधारित नेशनल सेमिनार 18 और 19 जनवर

Laxman Singh Bisht

Fri, Jan 16, 2026

डायट में "शिक्षा के बदलते परिदृश्य एवं नैतिक मूल्यों की प्रासंगिकता" विषय आधारित नेशनल सेमिनार 18 और 19 जनवरी कोजिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) लोहाघाट द्वारा आगामी 18-19 जनवरी 2026 को शिक्षा के बदलते परिदृश्य एवं नैतिक मूल्यों की प्रासंगिकता पर आधारित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। सेमिनार ऑफलाइन एवं ऑनलाइन मोड पर आयोजित की जा रही है जिसमें विभिन्न राज्यों से शोधवेत्ता एवं शोधार्थी प्रतिभाग करेंगे। सेमिनार के संयोजक डॉ लक्ष्मीशंकर यादव के अनुसार मुख्य शीर्षक पर आधारित 20 उप शीर्षक निर्धारित किए गए हैं जिनमें 30 जनवरी 2026 तक शोध पत्र आमंत्रित किए जाएंगे। सेमिनार को पद्मश्री प्रोफेसर (डॉ.) जे.एस.राजपूत, प्रो. (डॉ.) प्रेम नारायण सिंह, प्रो. (डॉ.) उषा शर्मा, प्रो. (डॉ) नवीन चंद्र लोहनी, श्री महेंद्र कुमार सिंह, प्रो. (डॉ.)सीमा श्रीवास्तव, डॉ. लोकेश जिंदल डॉ. हरेंद्र मलिक, प्रो. (डॉ) यशपाल सिंह, डॉ. सोमू सिंह आदि ख्याति प्राप्त शिक्षाविद एवं शोधवेत्ता संबोधित करेंगे।सेमिनार में न्यायाधीश प्रदीप मणि त्रिपाठी, सदस्य सचिव राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तराखंड उच्च न्यायालय नैनीताल, विधायक लोहाघाट खुशाल सिंह अधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा दीप्ति सिंह, जिलाधिकारी चम्पावत मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, नगर निगम महापौर पिथौरागढ़ कल्पना देवलाल, निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्बयाल सहित अपर निदेशक एससीईआरटी पद्मेंद्र सकलानी, मुख्य शिक्षा अधिकारी चंपावत मेहरबान सिंह बिष्ट सहित कई अन्य गणमान्य एवं विशिष्ट अतिथियों को भी आमंत्रित किया गया है। दो दिन तक चलने वाली उक्त सेमिनार में राष्ट्र भर के शोध विशेषज्ञ एवं शोधार्थी अपने शोध पत्र भी प्रस्तुत करेंगे। डायट प्राचार्य मानसिंह के अतिरिक्त समस्त डायट संकाय सदस्य कार्यालय अभिकर्मी एवं डीएलएड प्रशिक्षु सेमिनार की तैयारिओं में अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

जरूरी खबरें