Tuesday 10th of February 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:गंगनोला में पुलिसकर्मी पर धारदार हथियार से हमला ।

मुख्यमंत्री धामी ने की कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा

लोहाघाट:स्मृतियों से संवाद कराएगा जीआईसी लोहाघाट का पुरातन छात्र सम्मेलन-शशांक पाण्डेय

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में आपरेशन थिएटर का निर्माण कार्य शुरू।

चंपावत:अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:गणतंत्र दिवस परेड में प्रतिभाग करेंगे लोहाघाट महाविद्यालय के एन 0 सी0 सी कैडेट सौरभ कुमार

Laxman Singh Bisht

Tue, Jan 13, 2026

गणतंत्र दिवस परेड में प्रतिभाग करेंगे लोहाघाट महाविद्यालय के कैडेट सौरभ कुमार स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट सौरभ कुमार का चयन गणतंत्र दिवस परेड, नई दिल्ली के लिए हुआ है, इस समाचार से महाविद्यालय और जनपद चंपावत के सभी जन प्रसन्नता का अनुभव कर रहे हैं। ग्राम खर्ककार्की, चम्पावत के निवासी कैडेट सौरभ कुमार लोहाघाट महाविद्यालय में एनसीसी के तृतीय वर्ष के छात्र हैं और इस समय दिल्ली में जरूरी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर संगीता गुप्ता ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह कैडेट के निरंतर कठिन परिश्रम का ही परिणाम है। लेफ्टिनेंट डॉक्टर कमलेश शक्टा ने कहा कि सौरभ कुमार एक अनुशासित और मेहनती कैडेट रहे हैं और एक अच्छे गायक के रूप में भी जाने जाते हैं। महाविद्यालय के डॉक्टर बीपी ओली, डॉ रेखा जोशी, डॉ प्रकाश लखेड़ा,डॉ दिनेश व्यास, डॉक्टर अभिषेक कुमार पंत, डॉक्टर रूचिर जोशी, डॉ रवि सनवाल, डॉ अर्चना त्रिपाठी, डॉक्टर नीरज कांडपाल, डॉ पंकज टम्टा, डॉक्टर दिनेश राम, डॉक्टर भूप सिंह धामी, डॉ अनीता टम्टा, एसयूओ दीपांशु जोशी, यू ओ अंकित फर्त्याल, छात्रसंघ महासचिव हिमांशु चंद सहित अनेक प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों व छात्रों ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

जरूरी खबरें