Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधायक के निर्देश पर महाविद्यालय में टैंकरो से की गई पेयजल आपूर्ति पेयजल लाइन हुई थी क्षतिग्रस्त

हरिद्वार :पति से विवाद के चलते महिला ने मासूम बेटी के साथ गंग नहर में लगाई छलांग।

लोहाघाट:कालेशन मंदिर में 18 जुलाई से होगा आयोजित चार दिवसीय देवी महोत्सव

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:भाजपा प्रदेश मंत्री बनने पर निर्मल माहरा का लोहाघाट में जोरदार स्वागत।

Laxman Singh Bisht

Tue, Sep 16, 2025

..भाजपा प्रदेश मंत्री बनने पर निर्मल माहरा का लोहाघाट में जोरदार स्वागत।लोहाघाट।चंपावत के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल माहरा को भाजपा द्वारा भाजपा प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर आज मंगलवार को लोहाघाट मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। नगर पालिका सभागार में पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा की अध्यक्षता व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर के संचालन में हुए स्वागत कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं ने माहरा को बधाई देते हुए फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। तथा चंपावत जिले को प्रदेश में नेतृत्व देने के लिए पार्टी हाई कमान को धन्यवाद दिया।पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा उन्हें पूर्ण विश्वास है माहरा चंपावत जिले की जन समस्याओं को प्रमुखता से शासन तक पहुंचाएंगे और उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन और भी ज्यादा मजबूत बनेगा। नवनियुक्त भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा ने प्रदेश में दायित्व दिए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व पार्टी हाई कमान को धन्यवाद देते हुए कहा पार्टी के द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका वह पूरी ईमानदारी से निर्वहन करते हुए हमेशा पार्टी और संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे। कहां चंपावत जिले की जन समस्या को प्रमुखता के साथ शासन प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा। स्वागत कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष बगोली ,पूर्व प्रमुख योगेश मेहता, राज्य आंदोलनकारी राजू गढ़कोटी ,सचिन जोशी ,बलवंत गिरी, जीवन गहतोड़ी ,महेश बोहरा, कैलाश पांडे ,नरेश फर्त्याल ,हरीश अधिकारी ,चंद्रशेखर बगोली, कुलदीप देव,मोहन चंद्र पाटनी ,बसंत पंगरिया, दीपक गोस्वामी, पंकज ढेक सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जरूरी खबरें