रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सिर्फ प्रमाण पत्र नहीं, इलाज भी” डीएम मनीष कुमार के निर्देश पर बसकुनी में सुहाना सहित 7 को दिव्यांग प्रमाण प
Laxman Singh Bisht
Fri, Jan 16, 2026
सिर्फ प्रमाण पत्र नहीं, इलाज भी” डीएम मनीष कुमार के निर्देश पर बसकुनी में सुहाना सहित 7 को दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी
“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” — बसकुनी में आयोजित बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर से 896 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित
राज्य सरकार की जनोन्मुखी एवं महत्वाकांक्षी पहल “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” के अंतर्गत जनपद चम्पावत की न्याय पंचायत बसकुनी स्थित शिशु मंदिर प्रांगण में बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागीय सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया।शिविर के दौरान धौनी शिलिंग निवासी महेश राम ने अपनी 13 वर्षीय दिव्यांग पुत्री सुहाना के दिव्यांग प्रमाण पत्र हेतु जिलाधिकारी मनीष कुमार के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया।जिलाधिकारी के निर्देश पर शिविर के दौरान ही सुहाना का दिव्यांग प्रमाण पत्र तैयार कराया गया। साथ ही, पिछले दो वर्षों से बीमार सुहाना के निःशुल्क इलाज हेतु बेहतर चिकित्सकीय संस्थान में उपचार उपलब्ध कराने के प्रयास भी शुरू किए गए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि “हमारा उद्देश्य केवल प्रमाण पत्र बनाना नहीं, बल्कि जरूरतमंदों को समुचित इलाज उपलब्ध कराना भी है।”
इस दौरान सुहाना की माता भावुक हो उठीं।डूंमड़ई निवासी 59 वर्षीय श्रीमती लक्ष्मी देवी पत्नी पूरन सिंह ने विधवा पेंशन न लगने की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार समाज कल्याण अधिकारी द्वारा शिविर में ही उनकी विधवा पेंशन स्वीकृत कराई गई।शिविर के दौरान श्रम विभाग द्वारा 6 श्रमिकों जानकी देवी, निर्मला देवी, देवकी देवी, बबीता देवी, गीता डांगी एवं दीपा डांगी को श्रम कार्ड वितरित किए गए। वहीं, बोराबूंगा, लोहाघाट निवासी पूरन सिंह पुत्र तेज सिंह का श्रमयोगी मानधन योजना के अंतर्गत कार्ड भी बनाया गया।विभिन्न शिकायतों के निस्तारण के क्रम में 7 लोगों के दिव्यांग प्रमाण पत्र शिविर में ही तैयार कराए गए
, जिनमें 54 वर्षीय देवकी देवी, 52 वर्षीय हीरा देवी, 23 वर्षीय आकाश कुमार, 56 वर्षीय शांति देवी, 34 वर्षीय किशन बोहरा, 57 वर्षीय दीवान गिरी तथा 13 वर्षीय सुहाना शामिल हैं।शिविर में प्राप्त 128 से अधिक शिकायत पत्रों में से 98 का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष प्रकरणों पर संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।बसकुनी निवासी प्रहलाद सिंह की खाद्य सुरक्षा एवं राशन कार्ड, भगत राम की पेयजल, श्रीमती सरी देवी की गौशाला, श्रीमती मंजू देवी की आंगन की दीवार तथा श्रीमती चंचला देवी की आवास संबंधी शिकायतों पर जिलाधिकारी ने तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए।शिविर में 1098 से अधिक ग्रामीणों ने सहभागिता की, जिनमें से 896 लोगों को प्रत्यक्ष रूप से विभिन्न सेवाओं का लाभ मिला।विभिन्न विभागों द्वारा प्रदान की गई सेवाओं का विवरण इस प्रकार रहा—चिकित्सा विभाग (103), पशुपालन (32), आयुष/होम्योपैथी (182), डेयरी (60), जिला आपदा प्रबंधन (11), पंचायती राज (8), ग्रामीण विकास (42), महिला एवं बाल विकास (10), राजस्व (37), सहकारिता (24), कृषि (44), उद्यान (34), मत्स्य (5), सेवायोजन (29), समाज कल्याण (8), खाद्य पूर्ति (22), श्रम (21), ऊर्जा (53) तथा बैंकिंग सेवाओं के माध्यम से ग्रामीणों को लाभ प्रदान किया गया।शिविर के दौरान 80 से अधिक प्रमाण पत्र भी मौके पर ही तैयार किए गए।
इसके अतिरिक्त 98 लोगों का आधार पंजीकरण/संशोधन तथा समान नागरिक संहिता (UCC) के अंतर्गत पंजीकरण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा जरूरतमंद ग्रामीणों को कंबल वितरित किए गए। शिविर में रक्त जांच, आधार संशोधन, यूसीसी पंजीकरण, राशन कार्ड, पेंशन, प्रमाण-पत्र आवेदन, स्वास्थ्य परीक्षण, कृषि इनपुट वितरण, स्वरोजगार प्रशिक्षण, सहकारी योजनाओं की जानकारी एवं पशु स्वास्थ्य सेवाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं।महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सामूहिक बालिका जन्मोत्सव आयोजित कर “बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ” का संदेश दिया गया।इस दौरान दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोविंद सामंत, सुभाष बगोली, ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र ढेक, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी. एस. खाती, उपजिलाधिकारी श्रीमती नीतू डागर, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार, खंड विकास अधिकारी कविन्द्र रावत सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।