Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधायक के निर्देश पर महाविद्यालय में टैंकरो से की गई पेयजल आपूर्ति पेयजल लाइन हुई थी क्षतिग्रस्त

हरिद्वार :पति से विवाद के चलते महिला ने मासूम बेटी के साथ गंग नहर में लगाई छलांग।

लोहाघाट:कालेशन मंदिर में 18 जुलाई से होगा आयोजित चार दिवसीय देवी महोत्सव

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:एनएसयूआई ने छात्र संघ अध्यक्ष पद के लिए राहुल को उम्मीदवार किया घोषित।

Laxman Singh Bisht

Wed, Sep 24, 2025

..एनएसयूआई ने छात्र संघ अध्यक्ष पद के लिए राहुल को उम्मीदवार किया घोषित।

सभी प्रत्याशियों का किया नामांकन बड़ी जीत का किया दावा लोहाघाट महाविद्यालय में 27 सितंबर को छात्र संघ के चुनाव संपन्न होने है आज महाविद्यालय में प्राचार्य डॉक्टर संगीता गुप्ता के निर्देश पर नामांकन प्रक्रिया संपन्न की गई। छात्र संगठन एनएसयूआई के द्वारा राहुल कुमार को लोहाघाट महाविद्यालय के छात्र संघ का प्रत्याशी घोषित किया गया। एनएसयूआई के द्वारा छात्र नेता अजय बिष्ट के नेतृत्व में सभी छात्र संघ प्रत्याशियों का नामांकन कराया गया। अजय बिष्ट ने बताया छात्र हित और कॉलेज के विकास को ध्यान में रखते हुए एनएसयूआई के द्वारा अधिकृत प्रत्याशियों को आगामी छात्र संघ चुनाव हेतु घोषित किया है।अध्यक्ष पद के लिए राहुल,उपाध्यक्ष निखिल देव,सचिव – शिखा विश्वकर्मा,कोषाध्यक्ष – विजय बिष्ट विश्वविद्यालय प्रतिनिधि राहुल सामंत,सह सचिव परम गिरी को प्रत्याशी बनाया गया है। अजय बिष्ट ने बताया आज सभी एनएसयूआई प्रत्याशियों का नामांकन किया गया। एनएसयूआई छात्र नेताओं ने सभी छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि दिनांक 27 सितंबर को अपने बहुमूल्य मत का प्रयोग कर सभी एनएसयूआई प्रत्याशियों को विजयी बनाकर छात्रहित को मज़बूती प्रदान करे।कहा एनएसयूआई हमेशा महाविद्यालय व छात्र हितों का कार्य करती है। एनएसयूआई छात्र नेताओं ने बड़ी जीत का दावा किया है। कहा आपका सहयोग और समर्थन ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। इस दौरान आयुष गोस्वामी अजय गिरी प्रकाश गिरी नवीन रचित अनिल सामंत सहित कई छात्र नेता मौजूद रहे। मालूम हो इस बार लोहाघाट महाविद्यालय में एबीवीपी व एनएसयूआई के बीच जोरदार मुकाबला होने की उम्मीद जताई जा रही है। दोनों छात्र संगठन छात्र-छात्राओं को अपने पक्ष में रिझाने में जुट गए हैं।

जरूरी खबरें