रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:10 जुलाई को टीईटी के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगा शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन।
Laxman Singh Bisht
10 जुलाई को टीईटी के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगा शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन।

राजकीय प्राथमिक शिक्षकों के द्वारा टीईटी की अनिवार्यता को लेकर विरोध जताया जा रहा है। तथा साथ ही पुरानी पेंशन बहाली की मांग की जा रही है। टीईटी को लेकर प्राथमिक शिक्षकों में काफी नाराजगी है। कल 10 जुलाई को तहसील लोहाघाट में रा0 प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रभारी जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह फर्त्याल के निर्देश तथा ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन होने जा रहा है। जिसको लेकर कल बुधवार को शिक्षकों के द्वारा लोहाघाट के शिक्षक भवन में बैठक कर धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई। ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश फर्त्याल ने बताया टीईटी की अनिवार्यता को लेकर प्राथमिक शिक्षक काफी मानसिक तनाव में है जिसका वह लगातार विरोध कर रहे हैं पर सरकार के द्वारा उनकी कोई सुध नहीं ली जा रही है । उन्होंने बताया शिक्षक लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं पर सरकार के द्वारा शिक्षकों की मांगों को लगातार अनदेखा किया जा रहा है जिस कारण शिक्षकों में सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश है। शिक्षक कैलाश फर्त्याल ने कहा कल 10 जुलाई शुक्रवार को चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक में शिक्षकों के द्वारा टेट की अनिवार्यता समाप्त करने तथा पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने ब्लॉक के समस्त शिक्षकों से अधिक से अधिक तादात में आकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।
विज्ञापन
लोहाघाट:महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ।
चंपावत:विश्व फार्मेसी दिवस पर चंपावत जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन
चंपावत:रेड अलर्ट के चलते जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी, क्षेत्रीय कार्मिक भी रहें तैनात
चंपावत:सभी आवेदनकारी, घोषित हों राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड के सभी जिलों में हो मामलों का निस्तारण सम्मान की लड़ाई,पेंशन नहीं,चाहिए प्रमाणपत्र: पांडे
बाराकोट में वंदे मातरम के 150 वे वर्ष पर सामूहिक गायन का आयोजन।
लोहाघाट:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित।
बाराकोट:संस्कृत स्पर्धाओं में रा०इ०का० बापरू का परचम, रंजना ने किया टॉप
लोहाघाट:वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण हजारों छात्र छात्राओं ने एक साथ किया वंदे मातरम का सामूहिक गायन। वंदे मातरम के गीत से गूंजा लोहाघाट नगर
लोहाघाट महाविद्यालय मे छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न। अध्यक्ष पद पर हुआ एक नामांकन।
टनकपुर:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: टनकपुर में बहुउद्देशीय शिविर, 500 से अधिक लोगों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ*