Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर चम्पावत में जिला स्तरीय विशेष जांच दल (SIT) गठित

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर कृषि विभाग ने मटियानी में धान की फसल का जायजा लेकर लिए पौध एवं मिट्टी के नमूने

लोहाघाट:मंडी समिति से निर्मित कमलेड़ी थाला मोटर मार्ग का पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने किया शुभारंभ

डीएम चंपावत के आश्वासन पर स्वाला के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का निर्णय लिया वापस।

चंपावत:खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण 03 खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल एनालॉग पनीर की बिक्री पर सख्त पाबंदी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर कृषि विभाग ने मटियानी में धान की फसल का जायजा लेकर लिए पौध एवं मिट्टी के नमूने

Laxman Singh Bisht

Wed, Aug 12, 2026

धान की फसल में रोग एवं कीट प्रकोप की सूचना पर कृषि विभाग ने किया स्थलीय निरीक्षण

डीएम के निर्देश पर कृषि विभाग ने मटियानी में धान की फसल का जायजा लेकर लिए पौध एवं मिट्टी के नमूने

जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशों एवं मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार के मार्गदर्शन में कृषि विभाग द्वारा जनपद में धान की फसल की स्थिति पर लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को लोहाघाट ब्लाक के सीमांत ग्राम मटियानी में धान की फसल में आ रही समस्या की सूचना पर कृषि विभाग की टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया।न्याय पंचायत प्रभारी कृषि मनम चौहान एवं विकासखंड प्रभारी कृषि पारस शर्मा द्वारा मौके पर पहुंचकर प्रभावित धान की फसल का बारीकी से निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक सैंपल एकत्र किए गए। स्थलीय निरीक्षण के दौरान प्राथमिक रूप से ब्राउन प्लांट हॉपर (भूरा फुदका) एवं बैक्टीरियल लीफ ब्लाइट (जीवाणु झुलसा) के प्रकोप की संभावना पाई गई है।कृषि विभाग द्वारा स्थिति की वैज्ञानिक पुष्टि एवं आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रभावित क्षेत्र से पौधों एवं मिट्टी के नमूने लिए गए हैं, जिन्हें परीक्षण हेतु भेजा जा रहा है। परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद फसल में रोग एवं कीट के वास्तविक प्रकोप की स्थिति स्पष्ट होगी तथा उसके आधार पर किसानों को आवश्यक उपचार एवं नियंत्रण के संबंध में तकनीकी सलाह उपलब्ध कराई जाएगी।

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि धान की फसल में किसी भी प्रकार के असामान्य लक्षण, कीट अथवा रोग दिखाई देने पर घबराएं नहीं और तत्काल संबंधित कृषि विभाग के कार्मिकों को इसकी सूचना दें। विभागीय टीम द्वारा खेतों का निरीक्षण कर आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन एवं नियंत्रणात्मक उपायों के संबंध में किसानों को जानकारी दी जाएगी।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कृषि विभाग को निर्देश दिए हैं कि फसलों की स्थिति पर निरंतर निगरानी रखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल स्थलीय निरीक्षण किया जाए तथा आवश्यकतानुसार किसानों को समयबद्ध तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि फसल को होने वाले संभावित नुकसान को न्यूनतम किया जा सके। तो वही किसानों ने समस्या का संज्ञान लेने के लिए जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार व कृषि विभाग को धन्यवाद दिया।

जरूरी खबरें