Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी ने भरे गंगनोला सड़क के गड्ढे जनता को झटको से मिली निजात।

Laxman Singh Bisht

Thu, Nov 20, 2025

डीएम के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी ने भरे गंगनोला सड़क के गड्ढे जनता को झटको से मिली निजात।

किसान नेता गंगा दत्त जोशी ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा जिला अधिकारी ने तत्काल लिया संज्ञान। चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक की गंगनोला सड़क काफी समय से बदहाल पड़ी हुई थी ।सड़क में जगह है जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके थे ।नालियां बंद होने से पानी सड़कों में बह रहा था। जिस कारण लोगों को यात्रा करने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था गड्ढों के कारण सड़क में दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ था। सड़क की बदहाली के मुद्दे को क्षेत्र के किसान नेता गंगा दत्त जोशी ने प्रमुखता से उठाया। मामले का जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए पीडब्लूडी लोहाघाट के अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल को तत्काल सड़क के गड्ढे भरने तथा बंद पड़ी नालियों को खोलने के लिए निर्देशित किया। जिलाधिकारी के निर्देश पर अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल ने लोक निर्माण विभाग के कर्मियों को तत्काल सड़क के गड्ढे भरने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल ने बताया गंगनौला सड़क के गड्ढों को पूरी तरह भर दिया गया है तथा बंद पड़ी नालियों को भी जेसीबी के माध्यम से खुलवाया जा रहा है। सड़क के गड्ढे भरे जाने से ग्रामीणों को काफी राहत मिली है। ग्रामीणों के द्वारा जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार वह अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी लोहाघाट हितेश कांडपाल को धन्यवाद दिया है। इस दौरान लोक निर्माण विभाग कर्मी कमल सिंह फर्त्याल आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें