Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

लोहाघाट:फायर कर्मियों को एएसआई पद पर किया जाए प्रोन्नत राज्य आंदोलनकारी गढ़कोटी का मुख्यमंत्री को ज्ञापन।

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर सीमांत बसौटा में लगी सोलर लाइट ग्रामीणों का डीएम को धन्यवाद

Laxman Singh Bisht

Fri, Mar 20, 2026

डीएम के निर्देश पर सीमांत बसौटा में लगी सोलर लाइट ग्रामीणों का डीएम को धन्यवाद

चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक की नेपाल सीमा से लगी ग्राम पंचायत बगोटी के तोक बसोटा के सामाजिक कार्यकर्ता भुवन सिंह बिष्ट के द्वारा डीएम चंपावत मनीष कुमार से सीमांत क्षेत्र बसोटा में ग्रामीणों को रात में आने-जाने में हो रही दिक्कतों व जंगली जानवरों के खतरे को देखते हुए सोलर लाइट की मांग की गई थी। भुवन सिंह ने बताया मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी चंपावत के निर्देश पर उरेडा के द्वारा तत्काल बसोटा में 4 सोलर लाइट लगाई गई है। भुवन सिंह ने कहा दूरस्थ क्षेत्र होने के कारण यहां सुविधाओं का काफी अभाव रहता है। सोलर लाइट लग जाने के बाद ग्रामीणों को काफी राहत मिली है उन्होंने बताया वह लंबे समय से उरेडा विभाग से सोलर लाइट लगाने की मांग कर रहे थे पर कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा था। उन्होंने कहा जिलाधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया है कि आगे बाकी बचे हुए लोगों के लिए भी सोलर लाइट की व्यवस्था की जायेगी। भुवन सिंह ने कहा वह समस्त ग्रामीण की ओर से जिलाधिकारी चंपावत को धन्यवाद देते हैं।

जरूरी खबरें