Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

सूचना

: लोहाघाट:एसडीएम लोहाघाट के निर्देश पर डेंजर जोन शिवालय पुल में लगे डेलीनेटर दुर्घटनाओं को रोकने में मिलेगी मदद

Laxman Singh Bisht

Wed, Nov 20, 2024
एसडीएम के निर्देश पर डेंजर जोन शिवालय पुल में लगे डेलीनेटर दुर्घटनाओं को रोकने में मिलेगी मदद चंपावत लोहाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग में डेंजर जोन बने लोहाघाट के शिवालय पुल पर एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट के निर्देश पर एनएच विभाग के द्वारा मंगलवार को डेंजरजोन में डेलीनेटर लगा दिए गए हैं ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट ने बताया आज एनएच के द्वारा दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र में सुरक्षात्मक उपाय कर दिए हैं जल्द इस स्थान में सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जाएगा मालूम हो इस स्थान में तीन दुर्घटनाएं हो चुकी हैं दो दिन पहले भी पिथौरागढ़ भर्ती से लौट रहे युवाओं का वाहन लोहावती नदी में जा गिरा था जिसमें नौ युवा घायल हो गए थे जिसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि व व्यापारी नेताओं ने एसडीएम लोहाघाट से इस स्थान में क्रश बैरियर लगाने की मांग की थी जिसका एसडीएम रिंकु बिष्ट ने संज्ञान लिया मालूम हो इस स्थान में तिराहा होने की वजह से रात में अक्सर वाहन चालकों को दिशा ज्ञान नहीं हो पता है जिस कारण अक्सर हादसे हो जाते हैं फिलहाल डेलीनेटर लगने से दुर्घटना रोकने में मदद मिलेगी

जरूरी खबरें