Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :टनकपुर ISBT निर्माण में कांग्रेस ने लगाए करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप। केग रिपोर्ट का दिया हवाला

लोहाघाट:10 जुलाई को टीईटी के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगा शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन।

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:पेयजल लाइन मे टुल्लू पंप लगाने वालों पर प्रशासन सख्त एसडीएम के निर्देश पर कईयों को थमाए नोटिस

Laxman Singh Bisht

Tue, May 20, 2025

पेयजल लाइन मे टुल्लू पंप लगाने वालों पर प्रशासन सख्त एसडीएम के निर्देश पर कईयों को थमाए नोटिसलोहाघाट नगर में कई लोगों के द्वारा पेयजल लाइनो में टुल्लू पंप लगाकर पानी खींचा जा रहा है जिसके चलते पेयजल वितरण में असमानता की स्थिति पैदा हो रही है। लोहाघाट संघर्ष समिति के द्वारा इसकी शिकायत डीएम चंपावत नवनीत पांडे से की गई थी ।मामले में डीएम चंपावत के द्वारा संज्ञान लेते हुए एसडीएम लोहाघाट को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे ।मामले में एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर के द्वारा जल संस्थान के अधिकारियों को लोहाघाट नगर में छापेमारी कर टुल्लू पंप लगाने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसडीएम नीतू डांगर ने बताया पेयजल लाइन में टुल्लू पंप लगाना अपराध की श्रेणी में आता है। नगर में टुल्लू पंप लगाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया है जल संस्थान के कर्मचारियों के द्वारा टुल्लू पंप लगाने वालों को चिन्हित कर नोटिस जारी किए जा रहे हैं तथा इसके अलावा टुल्लू पंपो को सीज किया जाएगा उन्होंने समस्त उपभोक्ताओं से मुख्य लाइन में पंप ने लगाने की अपील की है कहां पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जल संस्थान के अभियंता पवन बिष्ट ने बताया अभियान में पहले चरण में टुल्लू पंप लगाने वालों को नोटिस जारी किए गए हैं तथा उन्हें टुल्लू पंप हटाने के निर्देश दिए गए हैं ।कहा दोबारा पकड़े जाने पर टुल्लू पंप को सीज करने के साथ-साथ कनेक्शन को रद्द किया जाएगा।

जरूरी खबरें