Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए भारत नेपाल सीमा पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कांबिंग

हल्द्वानी मे स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर तीन युवकों की मौत। एक गंभीर।

जाली दस्तावेज बनाकर बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार।

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:चुनाव आयोग के निर्देश पर पंचायत चुनावो के बटने लगे सिंबल प्रत्याशियों की लगी भारी भीड़

Laxman Singh Bisht

Mon, Jul 14, 2025

चुनाव आयोग के निर्देश पर पंचायत चुनावो के बटने लगे सिंबल प्रत्याशियों की लगी भारी भीड़ पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का फैसला आते ही चुनाव आयोग के द्वारा आज 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक पंचायत चुनावो के चिन्ह बांटने के निर्देश जारी किए। निर्देश जारी होते ही लोहाघाट ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत व ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी बड़ी संख्या में चुनाव चिन्ह लेने चुनाव कार्यालय में पहुंचे ।चुनाव चिन्ह लेने के लिए प्रत्याशियों की भारी भीड़ रही।लोहाघाट ब्लॉक की रिटर्निंग ऑफिसर बिम्मी जोशी ने बताया चुनाव आयोग के निर्देश पर दोपहर 2:00 बजे से चुनाव चिन्ह बांटने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है जो शाम 6:00 बजे तक चलेगी ।उन्होंने कहा कल मंगलवार को सुबह 8:00 बजे से चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। इस दौरान चुनाव चिन्ह लेने के लिए। प्रत्याशियों की भारी भीड़ रही।किसी प्रत्याशी को ईंट तो किसी को अन्नानास व अन्य चिन्ह आवंटित किए गए ।चुनाव चिन्ह लेकर प्रत्याशी काफी खुश नजर आए। और अपने-अपने चुनाव चिन्ह लेकर अपने चुनाव प्रचार में जुट गए है ।मालूम हो चंपावत जिले के लोहाघाट व पाटी ब्लॉक में प्रथम चरण में मतदान होने हैं। पंचायत चुनाव को लेकर प्रत्याशियों में काफी जोश नजर आ रहा है। पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न करने के लिए प्रशासन अलर्ट मोड में है।

जरूरी खबरें