Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:नकली धामी बयान पर भड़की भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व विधा0 हरीश धामी का फूंका पुतला

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

लोहाघाट:फायर कर्मियों को एएसआई पद पर किया जाए प्रोन्नत राज्य आंदोलनकारी गढ़कोटी का मुख्यमंत्री को ज्ञापन।

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

सूचना

: लोहाघाट:अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर पीजी कॉलेज लोहाघाट मे मानवाधिकार विषय पर व्याख्यान का हुआ आयोजन 

Laxman Singh Bisht

Tue, Dec 10, 2024
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर पीजी कॉलेज लोहाघाट मे मानवाधिकार विषय पर व्याख्यान का हुआ आयोजन 10 दिसंबर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट में मानवाधिकार एवं राज्य विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। राजनीति विज्ञान परिषद एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी प्रधानाचार्य डॉक्टर अपराजिता ने कहा कि आज का दिन हर मानव के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि 10 दिसम्बर 1948 में मानव को गरिमा के साथ जीने के लिए विश्व स्तर पर मानवाधिकारों की घोषणा हुईl इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक एवं राजनीति विज्ञान परिषद के डॉ प्रकाश लखेड़ा ने कहा कि प्राचीन वेदों में मानव मूल्यों की परिकल्पना ‘असतो मा सद्गमय। तमसो मा ज्योतिर्गमय। मृत्योर्मामृतं गमय। के रूप में किया गया है l आज आधुनिक युग में पाश्चात्य देशों ने लम्बे संघर्ष के बाद आज ही के दिन सन 1948 में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा कानूनी एवं संवैधानिक आधार का जामा पहनाया lविशिष्ठ अतिथि कार्यक्रम के सहसंयोजक वरिष्ठ पत्रकार /पीएलवी राजीव मुरारी ने कहा कि माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के अन्तर्गत देश में हर राज्य व जिले में विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मानव के अधिकारों की रक्षा के लिए काम करती आई है तथा माननीय न्यायालयों द्वारा शोषितों को न्याय दिलाने की दिशा में कार्य करती आ रही हैl कार्यक्रम के अंत में डॉ.रुचिर जोशी ने मानवाधिकार की रक्षा के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों की सराहना करते हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया l कार्यक्रम में डॉ. बृजेश ओली, डॉ. किशोर जोशी, डॉ. दिनेश व्यास, डॉ. एस पी सिंह, डॉ. रवि सनवाल, डॉ. सीमा नेगी, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. नीरज काण्डपाल, डॉ. स्वाति बिष्ट, डॉ. भगत राम लोहिया, डॉ. दिनेश राम, मुकेश भट्ट, श्रीमती चंद्रा जोशी, भावना खर्कवाल, विनोद पाटनी, कमल, नेहा पंत, सुमन, मोनिका, सोनी, कमल भट्ट, सरस्वती, अरुण, शहनवाज, दिया सार्की, बबीता बिष्ट, सुमन समेत दर्जनों छात्र छात्राएं मौजूद थे l

जरूरी खबरें