Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:सांप के काटने पर युवक सांप सहित उपचार के लिए पहुंचा अस्पताल हालत खतरे से बाहर।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jul 3, 2025

सांप के काटने पर युवक सांप सहित उपचार के लिए पहुंचा अस्पताल हालत खतरे से बाहर।लोहाघाट के छमनिया के पास सशस्त्र बलों की वर्दी सीने का कार्य करने वाले युवक संजय ढाली को कल रात घर के पास हरे रंग के सांप ने काट लिया। इसके बाद युवक व उसके साथी विनोद राजभर के द्वारा सांप को पकड़कर डब्बे में बंद किया और उपचार के लिए लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय आए। जहां फिजिशियन डॉक्टर राकेश जोशी के द्वारा युवक का उपचार किया गया बताया युवक को सांप के द्वारा काटा गया है जिनका उपचार चल रहा है उनकी हालत खतरे से बाहर है ।वही संजय ढाली ने बताया कल रात वह खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकले तभी एक हरे रंग के सांप ने उनके के पैर में काट लिया। उन्होंने बताया सांप काटने पर चिकित्सक पूछते हैं कि सांप कौन सी प्रजाति का था इसलिए वह लोग सांप को पकड़कर अपने साथ में ले आए। वही लोहाघाट के प्रभारी रेंजर राजेश जोशी ने बताया सांप की सूचना पर बन कर्मियों को अस्पताल भेजा गया और सांप को कब्जे में लेकर सुरक्षित छोड़ दिया गया है। वही यह मामला नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है। सांप को देखने के लिए बड़ी तादाद में लोग अस्पताल पहुंचे। सांप हिमालयन वाइपर बताया जा रहा है।

जरूरी खबरें