Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:फायर कर्मियों को एएसआई पद पर किया जाए प्रोन्नत राज्य आंदोलनकारी गढ़कोटी का मुख्यमंत्री को ज्ञापन।

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

सूचना

: लोहाघाट:विश्व एड्स दिवस पर एनएसएस के छात्र छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली /नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जानलेवा एड्स के प्रति किया जागरूक

Laxman Singh Bisht

Tue, Dec 3, 2024
विश्व एड्स दिवस पर एनएसएस के छात्र छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली /नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जानलेवा एड्स के प्रति किया जागरूक एक दिसंबर को पूरे विश्व में एड्स दिवस मनाया गया वहीं पीजी कॉलेज लोहाघाट में एनएसएस के छात्र छात्राओं ने डॉक्टर स्वाति बिष्ट के दिशा निर्देश में नगर में एड्स जागरूकता रैली निकाली डॉक्टर स्वाति बिष्ट ने बताया एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने नगर में जगह-जगह नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को जानलेवा एड्स के प्रति जागरूक किया तथा बचाव के उपाय बताएं वही डॉ मंजीत सिंह व डॉक्टर निर्मल मुरारी के द्वारा कॉलेज के छात्र-छात्राओं को एड्स के बारे में गहनता से जानकारी देने के साथ-साथ इसकी रोकथाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई डॉक्टर स्वाति ने कहा आज एड्स जैसी गंभीर बीमारी से पूरे विश्व में बड़ी संख्या में लोग पीड़ित है तथा बड़ी तादात में लोग अपनी जान से हाथ धो चुके हैं उन्होंने कहा जागरूकता और संयम ही एड्स जैसी जानलेवा बीमारी से बचाव है इस दौरान डॉक्टर मंजीत सिंह व डॉक्टर निर्मल मुरारी को सम्मानित किया गया तथा प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें स्वयंसेवी कुलदीप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जिन्हें मुख्य अतिथि डॉक्टर सिंह के द्वारा सम्मानित किया गया

जरूरी खबरें