Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अमरनाथ यात्रा ड्यूटी के दौरान आईटीबीपी जवान मनोज अटवाल शहीद 7 माह के बेटे के सिर से उठा पिता का साया

चंपावत:मुख्यमंत्री ने चंपावत को दी 124 करोड़ की सौगात। एमआरआई मशीन व कॉर्बेट ट्रेल का किया शुभारंभ

बाराकोट:मौलानी में गुलदार का हमला ग्रामीण की बकरी को उतारा मौत के घाट।

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:स्कूल समय में वन वे ट्रैफिक व्यवस्था का सख्ती से हो पालन:एसपी चंपावत।

Laxman Singh Bisht

Tue, May 5, 2026

स्कूल समय में वन वे ट्रैफिक व्यवस्था का सख्ती से हो पालन:एसपी चंपावत।

नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस करेगी सख्त कार्यवाही: एसएचओ लोहाघाट

एसपी चंपावत रेखा यादव ने लोहाघाट नगर में स्कूल समय पर लागू वन वे ट्रैफिक व्यवस्था का सख्ती से पालन कराने के निर्देश थानाध्यक्ष लोहाघाट अशोक कुमार सिंह को दिए हैं ।एसपी चंपावत ने थानाध्यक्ष को स्कूल समय में वन वे ट्रैफिक व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने के लिए भी निर्देशित किया है। एसएचओ अशोक कुमार सिंह ने बताया एसपी चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट में स्कूल समय में लागू वन वे ट्रैफिक व्यवस्था का सख्ती से पालन कराया जाएगा।जिसके लिए आज मंगलवार को स्कूल प्रबंधकों के साथ बैठक की गई है। एसएचओ ने बताया लोहाघाट नगर में वन वे ट्रैफिक व्यवस्था सुबह 6:30 बजे से लेकर 8:30 बजे तथा दोपहर 11:30 बजे से लेकर 2:00 तक लागू रहेगी।

उन्होंने कहा इस दौरान कोई भी माल वाहक वाहन सड़कों पर माल नहीं उतारेगा तथा कोई भी चौपहिया वाहन वन वे ट्रैफिक व्यवस्था का उल्लंघन नहीं करेगा। एसएचओ अशोक कुमार सिंह ने कहा वन वे ट्रैफिक व्यवस्था के नियमों का उल्लंघन करने तथा ओवर स्पीड वाहन चालकों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने क्षेत्र की जनता से स्कूली बच्चों व राहगीरी की सुरक्षा के लिए पुलिस को सहयोग देने की अपील की है।

जरूरी खबरें