Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सुई बिसंग आषाढी वायुरथ महोत्सव की तैयारी को लेकर कमेटी ने डीएम से की मुलाकात

चंपावत:कांग्रेस ने भाजपा सरकार व एसएसपी नैनीताल का फूंका पुतला

लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से मजबूत दावेदारी करेंगे भेषज संघ संस्थापक अध्यक्ष हरगोविंद बोहरा

चंपावत:नोटिस सुनवाई, निस्तारण एवं विभिन्न फार्मों के प्रयोग पर हुई विस्तृत चर्चा

लोहाघाट:सीमांत क्षेत्रो में धान की खेती में लगा रोग। किसानो की प्रशासन से रोकथाम की मांग।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:ओवर स्पीड और लापरवाही बन रही है दुर्घटना का कारण। बापरू मे कलमठ में घुसी कार।

Laxman Singh Bisht

Tue, Jun 23, 2026

ओवर स्पीड और लापरवाही बन रही है दुर्घटना का कारण। बापरू मे कलमठ में घुसी का।

कल सोमवार की है घटना बाल बाल बचा वाहन चालक

टनकपुर पिथौरागढ़ ऑल वेदर सड़क में तूफानी गति से भाग रहे वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। ओवर स्पीड लापरवाही के चलते अक्सर दुर्घटना है सामने नजर आ रही है। जहां 5 दिन पूर्व बंतोली में कार के खाई में गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी तो तीन लोग घायल हो गए थे। तो वहीं कल सोमवार की सुबह ऑल वेदर सड़क में बापरु के पास हरियाणा नंबर की एक कार कलमठ में जा गिरी गनीमत रही दुर्घटना में वाहन चालक को ज्यादा चोटे नहीं आई। कार चालक के मुताबिक उसे नींद की झपकी आ गई थी जिस कारण यह हादसा हुआ। तो वही चंपावत में भी दो ओवर स्पीड कारें आपस में टकरा गई जिसमें दो लोग घायल हो गए। तो वहीं बाराकोट क्षेत्र में भी एक कार के गहरी खाई में गिरने से पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकतर दुर्घटनाओ में यह तथ्य सामने आया बाहर से आने वाले पर्यटक ऑल वेदर सड़क में काफी तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हैं जिस कारण आजकल चंपावत जिले मे दुर्घटनाओं की तादाद बढ़ते जा रही है।

जरूरी खबरें