रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:दिगालीचौड़ क्षेत्र के अभिभावकों में रोष विद्यालय के बच्चों को नहीं मिल रहा विद्यावाहिनी योजना का लाभ
Laxman Singh Bisht
दिगालीचौड़ क्षेत्र के अभिभावकों में रोष विद्यालय के बच्चों को नहीं मिल रहा विद्यावाहिनी योजना का लाभ

दिगालीचौड़। लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में अध्ययनरत दूरस्थ ग्राम सभाओं के छात्र-छात्राओं को विद्यालय तक आने-जाने में हो रही भारी परेशानी को लेकर विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC), शिक्षक-अभिभावक समिति (PTA), ग्राम प्रधानों एवं अभिभावकों ने गहरी चिंता व्यक्त की है। इस संबंध में विद्यालय में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर जिलाधिकारी चम्पावत से छात्र-छात्राओं के लिए तत्काल परिवहन/विद्या वाहिनी वाहन की व्यवस्था किए जाने की मांग की गई।बैठक में ग्राम प्रधान बांकू हरीश कुमार, ग्राम प्रधान बिंडा तिवारी,पूजा देवी, ग्राम प्रधान चौड़ला पूजा बोहरा , विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष गोविंदी देवी शिक्षक-अभिभावक संघ के अध्यक्ष ललित कुमार भट्ट सहित 50 से अधिक ग्रामीण, अभिभावक एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे।

सभी ने प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की।बैठक में बताया गया कि राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में दूरस्थ ग्राम सभाओं से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अध्ययन करने आते हैं। कई बच्चों को प्रतिदिन लगभग 10 से 16 किलोमीटर अथवा उससे अधिक दूरी तय करनी पड़ती है। विशेष रूप से पुण्डिल, कोटसारी, कनौली, भनार आदि दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को रोज दो से ढाई घंटे तक पैदल यात्रा करनी पड़ती है। सुबह समय पर विद्यालय पहुंचने के लिए बच्चों को बहुत जल्दी घर से निकलना पड़ता है और छुट्टी के बाद घर पहुंचते-पहुंचते शाम हो जाती है।ग्रामीणों का कहना है कि प्रतिदिन इतनी लंबी दूरी पैदल तय करने का सीधा असर बच्चों की नियमित उपस्थिति, स्वास्थ्य, पढ़ाई और शैक्षणिक प्रदर्शन पर पड़ रहा है। छोटे बच्चों एवं छात्राओं के लिए यह समस्या और भी गंभीर है।बैठक में यह भी कहा गया कि उत्तराखंड सरकार द्वारा विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों में विद्या वाहिनी योजना के अंतर्गत वाहन संचालित किए जा रहे हैं। दिगालीचौड़ क्षेत्र के दूरस्थ गांवों के बच्चों को भी इस सुविधा की अत्यंत आवश्यकता है, लेकिन अभी तक उन्हें इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।समिति एवं ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ से जुड़े दूरस्थ ग्राम सभाओं के छात्र-छात्राओं के लिए कम से कम 1–2 छोटी बसों अथवा उपयुक्त वाहनों की व्यवस्था तत्काल की जाए, ताकि बच्चे सुरक्षित एवं समय पर विद्यालय पहुंच सकें और नियमित रूप से अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।एसएमसी अध्यक्ष गोविंदी देवी एवं पीटीए अध्यक्ष ललित कुमार भट्ट ने कहा कि यह केवल परिवहन की समस्या नहीं, बल्कि क्षेत्र के बच्चों के शिक्षा के समान अवसर और उनके भविष्य से जुड़ा विषय है। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले का संज्ञान लेकर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की है।बैठक में उपस्थित सभी जन प्रतिनिधियों, समिति पदाधिकारियों, अभिभावकों एवं ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि यदि शीघ्र परिवहन व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराई गई तो इस संबंध में प्रशासन के समक्ष पुनः सामूहिक रूप से मांग रखी जाएगी।
विज्ञापन
नैनीताल:कार्मिकों की सूचना उपलब्ध न कराने वाले विभागाध्यक्ष व कार्यालयाध्यक्षों का माह सितम्बर का वेतन रोकने के0डीएम ने दिए निर्देश
चंपावत:सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम
उत्तराखंड:सीएम धामी का सख्त एक्शन जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे जल संस्थान/ पेयजल निगम के छह इंजीनियर
पाटी:भोखड़ा (मंगललेख ) का राजकीय जूनियर हाई स्कूल भवन बना गाय भैंसो का तबेला। छात्र संख्या न होने के चलते स्कूल कर दिया गया था बंद।
चंपावत:राह-वीरो को जल्द करें सम्मानित सम्बंधित अधिकारियो को डीएम के निर्देश
चंपावत:लधिया-रतिया नदियों में विस्फोटक से मछली मारने की शिकायत पर डीएम सख्त
चंपावत में मां नंदा सुनंदा की निकली भव्य डोला यात्रा, सैकड़ों लोगों ने किया प्रतिभाग माँ नंदा सुनंदा की प्रतिमा पर महिलाओं ने की पुष्प व अक्षत वर्षा
चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने सुनीं 195 जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश
लोहाघाट:स्वरोजगार से सम्मान तक आत्मनिर्भर शक्ति कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं को किया गया सम्मानित।क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
लोहाघाट:अवैध शराब की तस्करी करते हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार 54 टेट्रा पैक शराब बरामद