Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी 👹👹 : लोहाघाट:मटियानी जिला पंचायत सीट से पवन कुमार ने किया नामांकन क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का मिला साथ।

Laxman Singh Bisht

Sat, Jul 5, 2025

मजबूत स्थिति में पवन कुमार।लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत मटियानी जिला पंचायत सीट से जिला पंचायत सदस्य पद हेतु क्षेत्र के युवा व निवर्तमान ग्राम प्रधान नाकोट खोलिया पवन कुमार ने अपना नामांकन कराया। युवा पवन कुमार के नामांकन मे सीमांत क्षेत्र के कई जाने-माने जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। एक दर्जन से जनप्रतिनिधियों के द्वारा पवन कुमार को अपना समर्थन दिया जा रहा है ।जिसके चलते पवन कुमार काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रहे हैं ।पवन कुमार ने कहा उनका एकमात्र लक्ष्य है क्षेत्र का विकास और वह विकास के मुद्दे को लेकर ही जनता के पास जाएंगे का सीमांत क्षेत्र विकास के मामले में काफी पीछे है ।क्षेत्र के विकास के लिए जनता व क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर लड़ाई लड़ी जाएगी उन्होंने अपने सभी समर्थक जन प्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया।पवन कुमार के नामांकन में निवर्तमान प्रधान मोनू बिष्ट,पूर्व प्रधान महेश जोशी निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मण भंडारी, मदन रावत, गिरीश चंद्र, हरिश्चंद्र, सुरेश चंद्र तिवारी ,विकास रेसवाल, फतेह सिंह भंडारी ,प्रकाश राम ,पवन सिंह ,रमेश अधिकारी, कमल किशोर ,रमेश भंडारी ,दिलीप सिंह ,नवीन कुमार आदि लोग मौजूद रहे। मालूम हो इस बार मटियानी सीट को आरक्षित किया गया है।"काली कुमाऊं खबर" में पंचायत चुनाव के विज्ञापन व खबर चलाने के लिए" 9761602741" पर संपर्क करें अपने चुनाव प्रचार को गति दें।

जरूरी खबरें