Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट:भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

टनकपुर:उत्तराखंड की संस्कृति में रमे कैलाश मानसरोवर यात्री कुमाऊनी झोड़े में झूमे

बाराकोट में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या ने किया उद्घाटन

सीएम धामी का कल चंपावत दौरा कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को दिखाएंगे हरी झंडी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:महादेव मंदिर के सामने सिंचाई विभाग के पुल में फंसे पेड़ व गंदगी के ढेर लोगों ने जताई नाराजगी

Laxman Singh Bisht

Sat, Feb 14, 2026

महादेव मंदिर के सामने सिंचाई विभाग के पुल में फंसे पेड़ व गंदगी के ढेर लोगों ने जताई नाराजगी। लोहाघाट के प्रसिद्ध रिकेश्वर महादेव मंदिर के ठीक सामने लोहावती नदी में सिंचाई विभाग के द्वारा बनाए गए बैराज पुल में कई महीनो से पेड़ व गंदगी का ढेर फंसा हुआ है। जिसके चलते नदी का प्रवाह भी अवरुद्ध हुआ है ।क्षेत्रीय लोगों ने इस पर गहरी नाराजगी जताई है ।उन्होंने बताया सिंचाई विभाग की लापरवाही के चलते महादेव मंदिर के सामने गंदगी का ढेर लगा हुआ है पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों के द्वारा इसकी अनदेखी की जा रही है। लोगों ने कहा पेड़ व गंदगी के ढेर के चलते लोहावती नदी का प्रवाह भी यहां पर अवरुद्ध हुआ है।लोगों ने जानकारी देते हुए बताया बरसात के मौसम में लोहावती में बहकर आए पेड़ व गंदगी यहां पर फसी हुई है पर इतना समय बीत जाने के बावजूद भी सिंचाई विभाग के अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। लोगों ने जिला प्रशासन से बैराज पुल मे फंसे हुए पेड़ों व गंदगी के ढेर को साफ करने की मांग की है।

जरूरी खबरें