Monday 9th of February 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री धामी ने की कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा

लोहाघाट:स्मृतियों से संवाद कराएगा जीआईसी लोहाघाट का पुरातन छात्र सम्मेलन-शशांक पाण्डेय

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में आपरेशन थिएटर का निर्माण कार्य शुरू।

चंपावत:अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

चंपावत:92 फरियादें पहुँचीं जनता मिलन में, जिलाधिकारी के त्वरित निस्तारण के निर्देश

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:कल रौसाल में लगेगा “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बहुउद्देशीय शिविर

Laxman Singh Bisht

Mon, Jan 19, 2026

कल रौसाल में लगेगा “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बहुउद्देशीय शिविरराज्य सरकार की महत्वाकांक्षी पहल “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत जनपद चम्पावत में 17 दिसंबर 2025 से 30 जनवरी 2026 तक विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय शिविरों/कैंपों का आयोजन किया जा रहा है।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों में अंतिम व्यक्ति तक सीधे पहुँचाना तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान मौके पर ही सुनिश्चित करना है।अभियान के प्रभावी एवं सफल क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार द्वारा समस्त संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित तिथियों एवं स्थलों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से आच्छादित करें तथा प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करें।

*शिविर का विवरण*

*दिनांक: 20 जनवरी, 2026 (मंगलवार)*

*स्थान: रामलीला मैदान, रौसाल*

शिविर में राजस्व, पंचायती राज, कृषि एवं कृषक कल्याण, पेयजल, समाज कल्याण, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, उद्यान, सहकारिता, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य, शिक्षा, पशुपालन, मत्स्य, दुग्ध विकास, ग्राम्य विकास, कौशल विकास एवं सेवायोजन, बैंक एवं वित्तीय सेवाएं, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, सैनिक कल्याण सहित कुल 23 विभागों की सेवाओं का सीधा लाभ आमजन को प्रदान किया जाएगा।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में प्रतिभाग कर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं तथा अपनी समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान मौके पर ही सुनिश्चित कराएं।

जरूरी खबरें