Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट:भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

टनकपुर:उत्तराखंड की संस्कृति में रमे कैलाश मानसरोवर यात्री कुमाऊनी झोड़े में झूमे

बाराकोट में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या ने किया उद्घाटन

सीएम धामी का कल चंपावत दौरा कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को दिखाएंगे हरी झंडी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:रिकेश्वर घाट में लगे गंदगी के ढेर जगह-जगह बिखरी पड़ी है अधजली लकड़ियां व गंदगी।

Laxman Singh Bisht

Mon, Feb 16, 2026

रिकेश्वर घाट में लगे गंदगी के ढेर जगह-जगह बिखरी पड़ी है अधजली लकड़ियां व गंदगी।लोहाघाट। रिकेश्वर शमशान घाट में आजकल गंदगी का ढेर लगा हुआ है। घाट में जगह-जगह अधजली लकड़ियां व गंदगी बिखरी पड़ी हुई है जिस कारण दूषित लोहावती और भी अधिक दूषित हो रही है। सवदाह करने घाट आने वाले लोगों के द्वारा समूह का अंतिम संस्कार अच्छी प्रकार से नहीं किया जा रहा है। जिस कारण घाट में यह समस्या बनी हुई है। लोहाघाट पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने बताया हालांकि घाट नगर पालिका क्षेत्र में नहीं आता है पर उसके बावजूद भी नगर पालिका घाट में बीच-बीच में स्वच्छता अभियान चलाती है।उन्होंने बताया आज दोपहर को घाट में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। तथा लकड़ी टाल से सवदाह के लिए लकड़ी ले जाने वाले लोगों का पता कर घाट में गंदगी फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा जल्द मामले में वन निगम और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की जाएगी। पालिका अध्यक्ष ने लोगों से अपील करते हुए कहा अपने प्रिय जनों का अंतिम संस्कार अच्छी प्रकार से करें और घाट में स्वच्छता बना कर रखें। मामले में लोगो ने गहरी नाराजगी जताते हुए प्रशासन व संबंधित विभाग से घाट में सफाई व गंदगी करने वाले लोगों पर कार्यवाही की मांग की है।

जरूरी खबरें