Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

लोहाघाट:ऑपरेशन प्रहार लोहाघाट पुलिस ने 4.36 ग्राम स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार।

लोहाघाट:30 जून को मुख्यमंत्री आवास देहरादून में गरजेंगे गुरिल्ला 01 जुलाई को करेंगे सचिवालय कूच।

चंपावत:मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना से वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहा आर्थिक संबल

पाटी:सड़क कटिंग कार्य के चलते ग्रामीण के आवासीय भवन को खतरा अधिशासी अभियंता को ज्ञापन ।

सूचना

: लोहाघाट पुलिस की भांग की खेती करने वालो के खिलाफ़ बड़ी कार्यवाही थुवा मेहरा में बारह नाली भूमि में लगाई गई भांग को किया नस्ट 

Laxman Singh Bisht

Tue, Jul 23, 2024
लोहाघाट पुलिस की भांग की खेती करने वालो के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही थुवा मेहरा में बारह नाली भूमि में लगाई गई भांग को किया नस्ट ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत एसपी चंपावत अजय गणपति के द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत लोहाघाट थाने के एसएचओ अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लोहाघाट के ग्राम थुवा मेहरा क्षेत्र में लगभग 12 नाली भूमि पर अवैध रूप से उगाई गई भांग की खेती को नस्ट किया गया इस दौरान एसएचओ द्वारा ग्राम वासियो को भांग की खेती के दुष्परिणामों के बारे मे जागरूक करते हुए भांग की खेती न करने हेतु जागरूक किया गया तथा साथ ही अवैध भांग की खेती को करने के संबंध में कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी दी गई तथा बताया गया एसएचओ अशोक कुमार ने कहा जो व्यक्ति अवैध भांग की खेती करते हुए पाया जाएगा तो उसके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। एसएचओ ने कहा अभियान लगातार जारी रहेगा पुलिस टीम मे एसएचओ अशोक कुमार सिंह ,एसएसआई चेतन रावत ,एएसआई धर्मेंद्र प्रसाद, एएसआई गोपाल सनवाल,कॉन्सटेबल संदीप बोहरा,कॉन्सटेबल दीपक रावत ,कॉन्सटेबल गौरव दुर्गापाल ,आरसी गोविंद सिंह ,आरसी पंकज सिंह वह महिला होमगार्ड शामिल रही

जरूरी खबरें