Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पासम के होनहार छात्र खीम चंद का नवोदय विद्यालय में चयन।*

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

लोहाघाट:पूर्व विधायक फर्त्याल की पहल पर 10 जुलाई से होगा मिनी ओलंपिक 2

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट:भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:गंगनोला में पुलिसकर्मी पर धारदार हथियार से हमला ।

Laxman Singh Bisht

Tue, Feb 10, 2026

पुलिसकर्मी पर धारदार हथियार से हमला ।

लोहाघाट । गंगनौला गांव में एक व्यक्ति के द्वारा कई दिनों से अपने को पंचायत घर के कमरे में बंद कर लिया गया था। ग्रामीणों के कहने के बावजूद वह व्यक्ति कमरा नहीं खोल रहा था तथा ग्रामीणों को धमकी दे रहा था। जिस पर ग्रामीणों के द्वारा सोमवार को 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर लोहाघाट थाने से हेड कांस्टेबल सुनील कुमार,कांस्टेबल ,अशोक वर्मा तथा राजेंद्र गिरी गंगनोला पहुंचे। जहां पुलिस कर्मियों के द्वारा खुद को कमरे में कैद किए व्यक्ति से कमरा खोलने को कहा। लेकिन उसके द्वारा 2 घंटे तक कमरा नहीं खोला गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों के द्वारा दरवाजा तोड़कर भीतर घुसने का प्रयास किया। जैसे ही हेड कांस्टेबल सुनील कुमार हिम्मत दिखाकर कमरे के अंदर पहुंचे तो उस व्यक्ति के द्वारा उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसमें हेड कांस्टेबल सुनील कुमार की उंगली कट गई जिस पर चार टांके आए है। गनीमत रही धारदार हथियार से उनके सर पर चोट नहीं आई अन्यथा मामला काफी गंभीर हो सकता था।लेकिन उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए व्यक्ति पर काबू कर लिया। हेड कांस्टेबल सुनील कुमार ने कहा जैसे ही वह अंदर पहुंचे इस व्यक्ति के द्वारा धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया गया जिसमे उनकी उंगली कट गई।उन्होंने बताया किसी तरह उस पर काबू पाया गया तथा उसको उपचार के लिए मानसिक रोग अस्पताल भेजा जा रहा है।

जरूरी खबरें