Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:धौन–बड़ौली सड़क का एसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण मार्ग सुचारु करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी

भिंगराड़ा:प्रशासन का सहयोग न मिलने से ग्राम प्रधान ने स्वयं के संसाधनों से शुरू कराया नैनीताल बैंक रोड का सुधारीकरण

चंपावत:अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए भारत नेपाल सीमा पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कांबिंग

हल्द्वानी मे स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर तीन युवकों की मौत। एक गंभीर।

जाली दस्तावेज बनाकर बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:बारिश के बीच पोलिंग पार्टिया हुई रवाना। लोहाघाट से 85 तो पाटी से 97 पोलिंग पार्टियों हुई रवाना।

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 23, 2025

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की मतदाताओं से भय रहित मतदान करने की अपील।लोहाघाट।चंपावत जिले के लोहाघाट व पाटी ब्लॉक में कल 24 जुलाई को पंचायत चुनाव का मतदान होने जा रहा है। मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए आज जिला निर्वाचन अधिकारी चंपावत मनीष कुमार के दिशा निर्देश में पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। आज सुबह लोहाघाट ब्लॉक की आरओ बिम्मी जोशी के दिशा निर्देश पर सुबह 8:00 बजे से लोहाघाट ब्लॉक की विभिन्न पोलिंग बूथो की पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्री के साथ रवाना किया गया। आरओ बिम्मी जोशी ने बताया सभी पोलिंग पार्टियों को जरूरी दिशा निर्देशों के साथ मतदान केंद्रों को रवाना किया गया । वहीं चुनाव प्रेक्षक त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने बताया आज पाटी ब्लॉक की 97 तथा लोहाघाट ब्लॉक की 85 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया है ।सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद की गई हैं ।बारिश को देखते हुए सड़कों में मशीने तैनात की गई है।चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो इस पर निगरानी रखी जा रही है कहा कल सुबह 8:00 बजे से मतदान आरंभ होगा। वहीं एसपी चंपावत अजय गणपति ने बताया कल 24 जुलाई को होने जा रहे मतदान को लेकर पोलिंग पार्टियों रवाना हुई है सभी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटो की तैनाती की गई है। कहां सभी बूथों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है तथा संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है ।अगर कोई भी व्यक्ति मतदान को प्रभावित करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी कहा सभी थानों में क्यूआर टी तैनात की गई है।पुलिस अधीक्षक ने सभी मतदाताओं से भय रहित मतदान करने की अपील की है।वही बारिश के बावजूद चुनाव ड्यूटी को लेकर मतदान कर्मियों में काफी उत्साह नजर आया। तो वही एक महिला मतदान कर्मी अपने छोटे बच्चे के साथ मतदान ड्यूटी में जाती नजर आई महिला ने तो बताया उसे मतदान केंद्र पहुंचने के लिए एक घंटा पैदल यात्रा करनी पड़ेगी तो वही बारिश के बीच मतदान कर्मी अपने-अपने पोलिंग बूथों की ओर रवाना हुए। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने समस्त मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है।

जरूरी खबरें