Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधायक के निर्देश पर महाविद्यालय में टैंकरो से की गई पेयजल आपूर्ति पेयजल लाइन हुई थी क्षतिग्रस्त

हरिद्वार :पति से विवाद के चलते महिला ने मासूम बेटी के साथ गंग नहर में लगाई छलांग।

लोहाघाट:कालेशन मंदिर में 18 जुलाई से होगा आयोजित चार दिवसीय देवी महोत्सव

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट: पाटन,कनेड़ा,प्रेमनगर आदि क्षेत्र में शाम से बिजली गुल, अंधेरे में डूबा पूरा इलाका, लोगों में रोष

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 8, 2025

लोहाघाट क पाटन,कनेड़ा,प्रेमनगर आदि क्षेत्र में शाम से बिजली गुल, अंधेरे में डूबा पूरा इलाका, लोगों में रोषशुक्रवार शाम लोहाघाट ब्लॉक के पाटन, प्रेमनगर और कनेड़ा क्षेत्र के लोगों को अचानक बिजली गुल होने की समस्या का सामना करना पड़ा।काफ़ी समय बीत जाने के बाद भी विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है, जिससे पूरे इलाके में अंधेरा छा गया है और लोग परेशान हैं।स्थानीय निवासियों का कहना है कि शाम का समय होते ही अचानक बिजली चली गई, जिसके कारण घरों में दैनिक कार्य बाधित हो गए हैं। दुकानदारों के मुताबिक, अंधेरे में व्यापार करना मुश्किल हो रहा है और जिनका काम बिजली पर निर्भर है, उन्हें विशेष दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।लोग टॉर्च और मोबाइल फ्लैशलाइट के सहारे काम चला रहे हैं।स्थानीय लोग बताते हैं कि बीते कुछ महीनों में इस क्षेत्र में बार-बार बिजली कटौती की समस्या सामने आई है। कभी लाइन में पेड़ गिरने से, तो कभी ट्रांसफॉर्मर फेल होने के कारण आपूर्ति घंटों बाधित रहती है। लोगों का कहना है कि लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से क्षेत्र की दिनचर्या प्रभावित होती है और बच्चों की पढ़ाई, व्यापार तथा घरेलू कामकाज बाधित होते हैं।क्षेत्रवासियों ने विद्युत विभाग से अपील की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए और भविष्य में बिजली कटौती को रोकने के लिए स्थायी व्यवस्था की जाए। साथ ही, किसी भी आपातकालीन स्थिति में विभाग को समय पर सूचना देने और वैकल्पिक आपूर्ति सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है।फिलहाल सभी की नजरें विद्युत विभाग पर टिकी हुई है।खबर लिखे जाने तक बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी थी।

जरूरी खबरें